scriptमहानगर में बरसे बादल | Lashed the metropolis cloud | Patrika News

महानगर में बरसे बादल

locationकोलकाताPublished: Jun 29, 2016 11:47:00 pm

महानगर में बुधवार दोपहर थोड़ी देर के लिए झमाझम बारिश हुई, पर बाद में लोगों की मुसीबत और बढ़ गई

kolkata news

kolkata news

कोलकाता. महानगर में बुधवार दोपहर थोड़ी देर के लिए झमाझम बारिश हुई, पर बाद में लोगों की मुसीबत और बढ़ गई। कुछ-कुछ स्थानों में हुई बारिश ने गर्मी की बेरहमी और बढ़ा दी। बादलों के कारण धूप से तो राहत मिली, लेकिन आद्र्रता ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।


बारिश के बावजूद महानगर के उष्ण तापमान ने लोगों को परेशान रखा। इधर, कोलकाता नगर निगम में केबल फाल्ट की वजह से घंटों लोडशेडिंग रही। एमएमआईसी सहित निगम कर्मियों का गर्मी से हाल बेहाल रहा। रास्तों में निकले लोगों का भी यही हाल रहा। महानगर में बुधवार का अधिकतर तापमान सामान्य रहा।

अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 28 .5 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता 86 फीसदी रही। इस वजह से पसीने से लोग तरबतर नजर आए। महानगर में बुधवार को 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के निदेशक जी सी देवनाथ ने बताया कि महानगर में भारी बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि बारिश होने पर भी महानगर की स्थिति में विशेष बदलाव नहीं आएगा। महानगर को उमस झेलनी पड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो