कोलकाता

वर्ष 2019 तक 50 हजार स्कूलों के निकट होंगे पुस्तकालय

गरीब विद्यार्थियों को स्कूली पुस्तक उपलब्ध कराने का उद्देश्य

कोलकाताAug 31, 2018 / 11:26 pm

MANOJ KUMAR SINGH

वर्ष 2019 तक 50 हजार स्कूलों के निकट होंगे पुस्तकालय

 
पुस्तकालय विभाग उत्तर कोलकाता स्थित राज्य के केन्द्रीय पुस्तकालय में एक मुख्यमंत्री कॉर्नर स्थापित करेगा, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्रियों के जीवन और उनके कामों पर लिखी गई किताबें और लेख रखे जाएंगे। सिद्दीकुल्ला ने कहा कि राज्य में सरकार के कुल 2480 पुस्तकालय हैं और राज्य सरकार अब निजी पुस्तकालयों को बढ़ावा देगी। सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि इंटरनेट और ई-बुक के जमाने में पुस्तकालयों को लोकप्रिय बनाना चुनौती है।
कोलकाता
मौजूदा समय में राज्य के 35 हजार स्कूलों के एक किलोमीटर के दायरे में पुस्तकालय हैं, जहां से स्कूल के छात्र-छात्राएं किताबें प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के जन शिक्षा और पुस्तकालय मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 तक राज्य के 50 हजार स्कूलों के एक किलो मीटर के दायरे में पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुस्तकालयों से छात्र-छात्राएं पाठ्य-पुस्तक और रेफरेंस के लिए किताबें प्राप्त कर सकते हैं। वे इस दिन पुस्तकालय दिवस के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर राज्य के जन स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विभाग उत्तर कोलकाता स्थित राज्य के केन्द्रीय पुस्तकालय में एक मुख्यमंत्री कॉर्नर स्थापित करेगा, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्रियों के जीवन और उनके कामों पर लिखी गई किताबें और लेख रखे जाएंगे। सिद्दीकुल्ला ने कहा कि राज्य में सरकार के कुल 2480 पुस्तकालय हैं और राज्य सरकार अब निजी पुस्तकालयों को बढ़ावा देगी। सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि इंटरनेट और ई-बुक के जमाने में पुस्तकालयों को लोकप्रिय बनाना चुनौती है।
———————

परीक्षा के लिए सरकार बनाएगी चयन प्रश्न पत्र
कोलकाता
राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अब से उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए चयन प्रश्नपत्र तैयार करने का काम किसी एजेंसी को नहीं देगी। स्कूल विभाग इसे स्कूलों को ही तैयार करने को कहेगा। अब तक चयन प्रश्नपत्र शिक्षकों का संगठन करता था। अब इसे स्कूल तैयार करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.