कोलकाता

जान जोखिम में : माझेरहाट पुल के नीचे अभी भी रह रहे लोग

रहना उनकी मजबूरी-पीडब्लूडी के अधिकारियों ने किया दौरा
 

कोलकाताSep 07, 2018 / 12:01 am

Krishna Das Parth

जान जोखिम में : माझेरहाट पुल के नीचे अभी भी रह रहे लोग

माझेरहाट पुल हादसे के बाद ,अभी भी कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल के नीचे रह रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि ब्रिज के नीचे रहना मजबूरी है। दुर्घटना के बाद से पुलिस ने माझेरहाट पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बहुत से लोगों को हटा दिया है। जो लोग रह गए हैं उन्हें जल्द से जल्द जगह खाली कर सुरक्षित जगहों पर चले जाने को कहा है। झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए जगह खाली करना मुसीबत बन गया है। कई लोग अभी इस आशा में हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। पुल के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली सरवरी नाम की महिला ने बताया कि चाय की दुकान से वे अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। घटना के बाद से उनकी दुकान बंद है। गौतम मंडल (मृतक) घटना वाले दिन उसकी दुकान से चाय पीकर गुमटी में (पुल के नीचे बने शेड) आराम करने गए थे। मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। शुक्रवार तक इसे पूरा कर लेने की संभावना जताई जा रही है। मालूम हो कि माझेरहाट पुल हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है। व 25 लोग घायल हुए हैं।
-स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है माझेरहाट ब्रिज हादसे का बाद सरकार जितनी तत्परता दिखा रही है अगर उतनी ही तत्परता ब्रिज के रखरखाव में दिखाई होती तो शायद यह हादसा नहीं होता और लोगों की जाने नहीं जाती। लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान खाल भर जाती है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पुल के उपर से पानी गिरता है। माझेरहाट ब्रिज की दशा खराब होने की वजह सरकारी उदासीनता है।
-पीडब्लूडी के अधिकारियों ने किया दौरा

माझेरहाट हाट ब्रिज हादसे के तीसरे दिन पीडब्लूडी के अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया। हादसे वाले हिस्से की फोटो व वीडियो ग्राफी की। पीडब्लूडी के अलावा फॉरेंसिक की टीम ब्रिज के अलग-अलग हिस्सों से लोहे, सीमेंट व अन्य सामाग्रियों के नमूने संग्रहित किए। प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया।

कन्सर्न फॉर कोलकाता ने किया माझेरहाट का दौरा

कोलकाता. महानगर की गैर-सरकारी संस्था कन्सर्न फॉर कोलकाता के पदाधिकारियों ने गुरुवार को माझेरहाट ब्रिज हादसा स्थल का दौरा किया। कन्सर्न फॉर कोलकाता के अध्यक्ष एडवोकेट नारायण जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दौरा कर सभी राजनीतिक दलों से ब्रिज के फिर से निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग की अपील की। दौरे के दौरान उपाध्यक्ष केएस अधिकारी, कमल बोथरा, जे बसु, सुशील गनेरीवाला और एलएन पुरोहित आदि मौजूद थे। जैन ने मीडिया, सभी नागरिकों और अन्य गैर-सरकारी संस्थाओं से माझेरहाट प्रकरण में हर संभव मदद करने पर जोर दिया।
नकली जूते-चप्पल बनाने वाला गिरफ्तार

कोलकाता

कोलकाता पुलिस की इन्फोर्समेंट ब्रांच (ईबी) ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते-चप्पल बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नजमूल हुसैन है। ईबी ने उसे आईपीसी की धारा 103/104 व ट्रेडमार्क ऐक्ट 420/120बी के तहत गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईबी ने गुरुवार को टेंगरा थाना अन्तर्गत ५७सी, तपसिया रोड एमएच फुटवेयर नाम की कंपनी पर छापामारी कर वहां से नकली जूते-चप्पलों को जब्त किया है। जब्त किए गए चप्पलों की कीमत करीब 199,420 रुपए बताई जा रही है। मालूम हो कि अभी हाल ही में ईबी ने बड़ाबाजार इलाके में नकली दूध पाउडर बनाने वाली कंपनी का पर्दाफांस किया था। इस मामले में 1 जने को गिरफ्तार किया गया था।

Home / Kolkata / जान जोखिम में : माझेरहाट पुल के नीचे अभी भी रह रहे लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.