scriptदेवी के जयकारे से गूंज उठा लिलुआ अंचल | Lillua region resonated with Devi's cheer | Patrika News

देवी के जयकारे से गूंज उठा लिलुआ अंचल

locationकोलकाताPublished: Feb 22, 2020 10:42:44 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

देवी के जयकारे से गूंज उठा लिलुआ अंचल

देवी के जयकारे से गूंज उठा लिलुआ अंचल

देवी के जयकारे से गूंज उठा लिलुआ अंचल

देवी के जयकारे से गूंज उठा लिलुआ अंचल

हावड़ा
लिलुआ के जीटी रोड स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में भव्य पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मां विंध्यवासिनी के जयकारे से लिलुआ का पूरा इलाका गूंज उठा। पूजा अर्चना के बाद मां का प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मां विंध्यवासिनी भक्त मंडल की ओर से प्रत्येक शनिवार को विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। उसके बाद मां विंध्यवासिनी का भोग भक्तों में दोपहर बाद वितरित किया गया। भोग लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ साथ दूर दराज के भक्त भी शामिल हुए। हावड़ा शहर के लिलुआ में विध्यवासिनी माता के मंदिर भी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर की तरह ही यहां भव्य मंदिर है। जहां प्रत्येक शनिवार को मां विंध्यवासिनी भक्त मंडल की ओर से कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण हिस्सा लेते है। हावड़ा के अलावा कोलकाता व हुगली से भी मां का दर्शन करने लोग शनिवार को पहुंचते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो