scriptwest bengal news – गटक गए 100 करोड़ की शराब | Liquor worth 100 crores was gutted | Patrika News

west bengal news – गटक गए 100 करोड़ की शराब

locationकोलकाताPublished: Oct 18, 2021 07:51:39 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

एक दिन में हुई 30 करोड़ की बिक्री
-पश्चिम बंगाल में गटक गए 100 करोड़ की शराब

west bengal news - गटक गए 100 करोड़ की शराब

west bengal news – गटक गए 100 करोड़ की शराब

गटक गए 100 करोड़ की शराब

-एक दिन में हुई 30 करोड़ की बिक्री

-Liquor worth 100 crores was gutted in west bengal

kolkata (कोलकाता). कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है। राज्य के आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूजा के दौरान दस दिन में लगभग 100 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है। इससे पहले कभी भी दुर्गा पूजा के दौरान इतनी बड़ी रकम की शराब नहीं बिकी थी। इस बार पूजा में शराब की दुकानें खुली हुई थीं। महानवमी के दिन सबसे ज्यादा 30 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान औसतन 40 करोड़ रुपए की कमाई होती है, लेकिन इस दुर्गा पूजा में आबकारी विभाग की आय दोगुनी से अधिक हो गई है। पिछले साल के मध्य से राज्य में शराब की बिक्री में कमी आई थी। इससे सरकार को मिलने वाला राजस्व भी घट गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो