scriptलव जिहाद: मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर युवती को प्रेमजाल में फांसा, फिर हैवानियत… | Love Jihad: Muslim youth raped and killed young girl in west Bengal | Patrika News

लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर युवती को प्रेमजाल में फांसा, फिर हैवानियत…

locationकोलकाताPublished: Sep 15, 2019 06:51:10 pm

शादी का झांसा देकर उसे साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। जब लडक़ी गर्भवती हो गई, तो दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया।

लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर युवती को प्रेमजाल में फांसा, फिर हैवानियत...

लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर युवती को प्रेमजाल में फांसा, फिर हैवानियत…

कोलाकाता
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लव जिहाद (Love Jihad) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम साम्प्रदाय के शादीशुदा एक युवक ने अपनी पहचान बदल कर दूसरे धर्म की युवती को अपने प्रेम जाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर उसे साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। जब लडक़ी गर्भवती हो गई, तो दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर इलाके की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मजिदुर रहामन और वारदात में शामिल उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मजिदुर एक डायगोनेस्टिक सेन्टर में काम करता था। युवती वहां मेडिकल जांच को जाती थी। इस दौरान वह उसके प्रेम जाल मे फंस गई। मजिदुर ने उसे अपना नाम पिन्टू सरकार बताया था।
——
यूं की हत्या
गर्भवती होने के बाद युवती उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। वह बहाने बना कर टाल रहा था। युवती ने जब पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो उसने ६ सितम्बर को उसे मिलने के लिए बुलाया। घुमाने के लिए उसे पुनर्भावा नदी के तट पर ले गया। वहां पहले से उसके दो दोस्त मौजूद थे। वहां तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। फिर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ भाग निकले। अगले दिन सुबह नदी तट से उसका शव बरामद किया गया था।
——-
यूं हुआ खुलासा
युवती की कुछ सहेलियां उसके प्रेम संबंध के बारे में जानती थी। उन्होंने उसके परिजनों को बताया। फिर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पकड़े जाने के बाद मजिदुर ने उक्त खुलासा किया।
——-
मृतका के परिजनों के समर्थन में उतरा विहिप
विहिप हैवानियत की शिकार हुई युवती के परिजनों के समर्थन में उतर गया है। संगठन के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने पर बड़े आंदोलन की धमकी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो