scriptप्रेम विवाह को नहीं मिली मंजूरी तो केरोसिन पीया | Love marriage does not get approval, then kerosene drinks | Patrika News

प्रेम विवाह को नहीं मिली मंजूरी तो केरोसिन पीया

locationकोलकाताPublished: Aug 04, 2018 06:10:08 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

दक्षिण 24 परगना: दोनों आरजीकर में भर्ती, हालत गंभीर

kolkata west bengal

प्रेम विवाह को नहीं मिली मंजूरी तो केरोसिन पीया

कोलकाता
दक्षिण २४ परगना जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में प्रेमविवाह को स्वीकृति नहीं मिलने पर प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार रात केरोसिन तेल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सुमन सरदार के इलाके की एक किशोरी से पिछले २ वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवारवालों को इसका पता था, लेकिन दोनों के परिजन ही इस रिश्ते के खिलाफ थे। पिछले कुछ दिनों से किशोरी के परिजनों ने शादी के लिए लड़का ढूंढऩा शुरू कर दिया था। इसकी भनक लगते ही मंगलवार को दोनों ने घर से भागकर तारकेश्वर मंदिर में शादी रचा ली। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के नाबालिग होने के कारण गांव का भी कोई व्यक्ति उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया। समाज से डर कर दोनों ने शुक्रवार की रात केरोसिन पीकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार
दक्षिण २४ परगना जिले के जीवनतल्ला थाना क्षेत्र के कुलगाछी गांव से एक व्यक्ति को अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम खालेद मोल्ला है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह पीडि़ता की मां अपनी छोटी बेटी का इलाज कराने अस्पताल गई थी। उस वक्त पीडि़ता और उसके पिता घर में अकेले थे। आरोप है कि अकेलेपन का फायदा उठाकर पीडि़ता के पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी नाबालिक बेटी के साथ कुकृत्य किया। यही नहीं अपना गुनाह छुपाने के लिए अपनी बेटी को १०० रुपए भी दिए। लेकिन पीडि़ता अपना दर्द नहीं छुपा सकी और मां के घर लौटते ही पिता की करतूतों का काला चिट्ठा खोल दी। दोनों ने गुरुवार की रात ही घटना की शिकायत थाने में कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीडि़ता की मेडिकल टेस्ट भी कराई गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। शनिवार की सुबह अलीपुर अदालत में पेशी के बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो