scriptभाभी के साथ प्रेम, पेड़ से लटकता मिला शव | Love with sister-in-law, hanging from tree, found dead | Patrika News

भाभी के साथ प्रेम, पेड़ से लटकता मिला शव

locationकोलकाताPublished: Jun 25, 2018 03:23:03 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– तीन महीने पहले दोनों भाग गए थे

kolkata west bengal

भाभी के साथ प्रेम, पेड़ से लटकता मिला शव

– घर से दो किलो मीटर दूर आम के पेड़ से उसका लटकता शव

डोमकल . मुर्शिदाबाद डोमकल थाना इलाके में रविवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक का पैर जमीन छू रहा था। माना जा रहा है कि किसी ने हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया है। मृतक का नाम नाइबुल मुल्ला (21) है।

सूत्रों के अनुसार नाइबुल का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। तीन महीने पहले दोनों भाग गए थे। एक महीने के बाद समझाने बुझाने पर दोनों घर वापस आ गए थे। जुर्माने के तौर पर नाइबुल ने डेढ़ लाख रुपए दिए थे। जुर्माने के तौर पर नाइबुल ने डेढ़ लाख रुपए दिए थे।इस घटना के बाद युवक के भाई ने अपनी पत्नी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। दोनों को अलग रहने के लिए कहा गया था पर दोनों ही छुपकर मिलते रहे। शनिवार की शाम को नाइबुल मोटर बाइक से सामान लाने गया था इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह घर से दो किलो मीटर दूर आम के पेड़ से उसका लटकता शव मिला। पुलिस का कहना है कि जिस कपड़े से फंदा लगाया गया था वह मृतक की भाभी का था। आरोप उसकी भाभी के मायके वालों पर है। फिलहाल किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मालदह स्टेशन पर व्यक्ति की मौत
– प्लेटफार्म पर बैठे बैठै कांपने लगा और गिर पड़ा
मालदह . मालदह स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे बैठै एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका पास से मिले आई कार्ड के अनुसार उसका नाम उयागंमा राई केपी है। सूत्रों के अनुसार वह रविवार की सुबह प्लेटफार्म पर बैठे बैठै कांपने लगा और गिर पड़ा। जीआरपीएफ के जवान उसे रेलवे अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो