scriptLS Poll: बंगाल में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें सुन चौंक जाएंगे आप…. | LS Poll: BJP Will not get a Single Seat in West Bengal | Patrika News

LS Poll: बंगाल में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें सुन चौंक जाएंगे आप….

locationकोलकाताPublished: Apr 17, 2019 09:17:26 pm

जानिए…

kolkata West Bengal

LS Poll: बंगाल में भाजपा को 1 भी सीट नहीं, जानिए कारण…

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल से एक भी सीट नहीं मिलेगी। मुर्शिदाबाद जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने जनता की भलाई के लिए अब तक कोई काम नहीं किया है। एक तरफ साम्प्रदायिक सौहार्द को नष्ट कर रही है, दूसरी तरफ एनआरसी के नाम पर असम से 22 लाख बंगाली हिंदुओं और मुसलमानों को खदेडऩे की कोशिश कर रही है। देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी के राज में देश में 12 हजारों किसानों ने खुदकशी कर ली है। बीएसएनएल और जेट एयरवेज जैसी संस्थाएं बंद होने के कगार पर खड़ी हैं। इन सब चीजों से भाजपा सरकार को कोई लेनादेना नहीं है।
ममता बनर्जी ने बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के कांदी और जंगीपुर संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जिले की जनता से केन्द्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि मुर्शिदाबाद में भाजपा और कांग्रेस ने सांठगांठ की है। भाजपा और आरएसएस के लोग बहरमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी और जंगीपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत मुखर्जी को जीत दिलाने के लिए काम कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने बहरमपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधुरी पर व्यक्तिगत हमला भी किया। बोला। अधीर की दूसरी पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि अधीर अधिक समय कहां रहते हैं ,यह मुझे पता है।
उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस इस बार केन्द्र में किंगमेकर की भूमिका निभाएगी, इसके लिए राज्य की 42 में 42 सीटें हासिल करने के लिए मुर्शिदाबाद, जंगीपुर और बहरमपुर की सीटें भी चाहिए। ममता बनर्जी ने जिले की जनता से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो