scriptमाहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया सावन तीज सिंघारा | Maheshwari Mahila Sangathan celebrated Savan Teez Singhaara | Patrika News

माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया सावन तीज सिंघारा

locationकोलकाताPublished: Aug 18, 2018 06:10:19 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा अंचल की ओर से सावन तीज सिंघारा का आयोजन शुक्रवार को हावड़ा जूट मिल क्लब हाउस में हुआ।

kolkata west bengal

माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया सावन तीज सिंघारा


कोलकाता. माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा अंचल की ओर से सावन तीज सिंघारा का आयोजन शुक्रवार को हावड़ा जूट मिल क्लब हाउस में हुआ। महिला संगठन ने तीज के सिंघारा में 6 ऋतुओं संग सावन-तीज के संगम पर आकर्षक नृत्य के साथ उमंग-उत्साह से इसमें भाग लिया। आयोजन में राजस्थानी संस्कृति को दर्शाया गया। पिछले २३ साल से हावड़ा अंचल की ओर से सावन तीज सिंघारा का आयोजन किया जा रहा है। करीब २५० महिलाओं ने सावन तीज सिंघारा उत्सव में भाग लिया। संरक्षिका इंदु गांधी, सूरजदेवी लड्ढ़ा, प्रदेश अध्यक्ष निर्मला मल्ल, सचिव सीमा भट्टर, सह-सचिव कुसुम मूंधड़ा, निशा लड्ढ़ा, रश्मि बिन्नानी, बेला मोहता, शुभांगी राठी, पुष्पा मूंधड़ा और गायत्री लोहिया आदि मौजूद थीं। हावड़ा अध्यक्ष गायत्री जाजू, सरोज राठी, शशि नागौरी, मीना राठी, संगीता काबरा, कंचन भट्टर, प्रीति तापडिय़ा, राधा माहेश्वरी और ममता काबरा आदि का सहयोग रहा।

विकलांगता व किन्नर : सामाजिक कानूनी परिप्रेक्ष्य पर परिचर्चा
कोलकाता
वेमार्क फाउंडेशन व टर्नस्टोन ग्लोबल के संयुक्त तत्वाधान में विकलांगता व किन्नर : सामाजिक कानूनी परिप्रेक्ष्य पर परिचर्चा का आयोजन महाजाति सदन में किया गया। इस अवसर पर जस्टिस श्यामल कुमार सेन, मुख्य अतिथि देवब्रतो चट्टोराज, आयुक्त डॉ. विष्णुपद नंदा, जादवपुर विश्वविद्यालय की डीन , डॉ. सुमिता सेन, कवि सुबोध सरकार, नृत्यांगन आलोकानंदा राय, कृष्णनगर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मानवी बन्दोपाध्याय, टर्नस्टोन ग्लोबल की सचिव डॉ. कंचन गाबा सहित की विशिष्ट जन उपस्थित हुए। इस अवसर पर वेमार्क फाउंडेशन के चेयरमैन जयंत घोष ने कहा कि विकलांग या किन्नर होना यह किसी भी रूप में व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकार से वंचित नहीं करता है। उन्हें भी सभी की तरह अधिकार है कि वे खुलकर अपनी जिंदगी जी सकें। आज हमें समाज में ऐसे लोगों को सम्मान से सहारा देने की आवश्यकता है। वह सहारा शैक्षणिक होना चाहिए। वहीं टर्नस्टोन ग्लोबल की सचिव डॉ. कंचन गाबा ने कहा कि संस्था की ओर से पिछले २ दशकों से समाज के ऐसे लोगों को उचित मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो