scriptमाहेश्वरी विद्यालय: धूमधाम से मनाया बाल दिवस | Maheshwari Vidyalaya: Celebrated Children's Day with Fan | Patrika News

माहेश्वरी विद्यालय: धूमधाम से मनाया बाल दिवस

locationकोलकाताPublished: Nov 15, 2018 04:16:55 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– जीवन में पढ़ाई बहुत जरूरी है : डॉ. उमेश राठी

kolkata west bengal

माहेश्वरी विद्यालय: धूमधाम से मनाया बाल दिवस

कोलकाता . श्री माहेश्वरी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर अपने विद्यालय के छात्रों के प्रति अपने अनुराग की नजीर पेश की। शिक्षिका महुआ मुखोपाध्याय ने गायन, सारन्धा ओझा ने कविता-आवृति और शिक्षक देवानंद पाण्डेय ने सस्वर काव्य पाठ किया। शुरुआत में कक्षा 11 के जयंत व्यास ने प्रसिद्ध राजस्थानी गीत केशरिया बालम आओनी पधारो म्हारे देशÓ की शानदार प्रस्तुति दी। राग मांड से सजे पगे गीत गायन में कौशल डागा, यशराज व्यास और शुभम उपाध्याय ने बाखूबी उनका साथ दिया और इनके साथ तबले पर ताल दी कक्षा 9 के विशाल हर्ष ने। प्रसंगत: ये सभी छात्र हाल ही में चेन्नई में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में विद्यालय को प्रदेश में पहला और राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान दिलाने वाले दल के सदस्य थे। इसके बाद इन्ही छात्रों ने सातवें और आठवें दशक के फिल्मी गीतों का फ्यूजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सौरव सिंह ने भोजपुरी में छठ मैया के आराधना गीत की प्रस्तुति दी, कक्षा 4 के अभिजित पाण्डेय और अमन पाठक ने कांच ही बांस के बहन्गिया गा कर तालिया बटोरी। शुभम उपाध्याय और जयंत व्यास ने छठे दशक के मधुरतम गीतों का फ्यूजन पेश कर कार्यक्रम को नई उंचाई देते हुए शानदार समापन किया। विद्यालय सभापति बुलाकी दास भैया ने प्रेषित सन्देश में विद्यालय की गौरवशाली परम्परा को याद करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दी। विशिष्ट अतिथि डॉ उमेश राठी ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए और उन्हें पढऩे लिखने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि जीवन में पढाई बहुत जरुरी है। विद्यालय मंत्री केशव कुमार भट्टड़ ने आगामी परीक्षाओं में छात्रों के बेहतरीन परिणाम की कामना करते हुए चेन्नई के विजेता छात्रों को लेकर विद्यालय के तत्वावधान में एस एम वी (श्री माहेश्वरी विद्यालय) म्यूजिक क्लब की परिकल्पना प्रस्तुत की। वास्तुविद ऐश्वर्या राठी, विद्यालय के कोष मंत्री सी.ए. जगदीश कुमार बागड़ी, प्रबंधन समिति के सदस्यों पर्यावरणविद्द एवं सी.ए. संतोष कुमार मोहता और समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार डागा ने छात्रों को आशीर्वाद दिया। शिक्षक प्रभारी राम बहादुर पाण्डेय ने श्रीमाहेश्वरी विद्यालय मैनेजिंग कमिटी, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों का आभार व्यक्त किया। शिक्षक राकेश कुमार जोशी, कार्यालय प्रतिनिधि रवि बिनानी ने प्रस्तुति व्यवस्था संभाली और शिक्षक प्रतिनिधि अन्जय कुमार झा ने संचालन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो