script

Breaking News : ममता पर संविधान उल्लंघन का आरोप, भाजपा जाएगी कोर्ट

locationकोलकाताPublished: Dec 15, 2019 05:04:14 pm

Submitted by:

Manoj Singh

West Bengal State BJP ने Chief minister Mamta Banerjee पर देश के संविधान का उल्लंघन करने और कानून नहीं मानने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कोर्ट में मामला ले जाने की घोषणा की है।

Breaking News : ममता पर संविधान उल्लंघन का आरोप, भाजपा जाएगी कोर्ट

Breaking News : ममता पर संविधान उल्लंघन का आरोप, भाजपा जाएगी कोर्ट

खुद मुख्यमंत्री नहीं मान रही हैं कानून, उनकी शह पर बंगाल में हिंसा फैला रहे हैं बांग्लादेशी कट्टरपंथी
कोलकाता
प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर देश के संविधान का उल्लंघन करने और कानून नहीं मानने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कोर्ट में मामला ले जाने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठक कर खुद संविधान विरोधी बयान दे रही हैं। वे खुद कानून नहीं मान रही हैं। उनके बयान के कारण बंगाल जल रहा है। इसलिए हम उनके खिलाफ कोर्ट में जा रहे हैं।
दिलीप घोष ने कहा कि खुद ममता बनर्जी कानून नहीं मान रही हैं। इसलिए वे कानून तोडऩे वालों को नहीं रोक पा रही हैं। इसलिए बंगाल में लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है। आगजनी की घटना होने के साथ ही हिन्दुओं के घरों पर भी हमले किए जा रहे हैं। ये हमले मस्जिद से घोषणा करके किए जा रहे हैं।
दिलीप घोष ने कहा कि हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वे इस हिंसा को काबू में लाए, नहीं तो बंगाल के आम आदमी और भाजपा चुप नहीं बैठेगी। हम लोग भी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि शान्ति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। लेकिन हमें आत्मरक्षा और समाज की रक्षा करने का अधिकार है।
23 को कोलकाता में महारैली

दूसरी ओर संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा सडक़ पर उतरने जा रही है। इस क्रम में 23 दिसंबर को कोलकाता में महाजुलूस निकालेगी। भाजपा ने इसे धन्यवाद रैली नाम दिया है। दिलीप घोष ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में कोलकाता में विशाल जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया जाएगा। इसमें लाखों लोग हिस्सा लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो