script

बड़ी खबर: ममता बनर्जी ने महागठबंधन से नाता तोड़ा! कांग्रेस और माकपा के खिलाफ खोला मोर्चा, दिया विवादास्पद बयान

locationकोलकाताPublished: Apr 13, 2019 04:29:51 pm

सबसे पहले भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने में ममता बनर्जी ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 19 जनवरी की ब्रिगेड सभा में ममता बनर्जी ने भाजपा विरोधी प्राय: सभी पार्टियों जैसे- कांग्रेस, आप, तेदेपा, राजद, सपा, बसपा आदि के नेताओं को एक मंच पर इकट्ठा किया था।

Kolkata West Bengal

बड़ी खबर: ममता बनर्जी ने महागठबंधन से नाता तोड़ा! कांग्रेस और माकपा के खिलाफ खोला मोर्चा, दिया विवादास्पद बयान

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए बने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया! शनिवार को सिलीगुड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने महागठबंधन के संबंध में विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने सिलीगुड़ी की जनता से माकपा और कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की। ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में माकपा और कांग्रेस को वोट न दें। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह पहले कांग्रेस पार्टी में थी। परेशान होकर उन्होंने कांग्रेस से खुद को अलग किया और तृणमूल कांग्रेस का गठन किया। उन्होंने अपने बलबूते राज्य का विकास किया। ममता बनर्जी के इस बयान को गठबंधन में चुनाव से पहले ही फूट के तौर पर देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सबसे पहले भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने में ममता बनर्जी ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 19 जनवरी की ब्रिगेड सभा में ममता बनर्जी ने भाजपा विरोधी प्राय: सभी पार्टियों जैसे- कांग्रेस, आप, तेदेपा, राजद, सपा, बसपा आदि के नेताओं को एक मंच पर इकट्ठा किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो