scriptममता बनर्जी सरकार बस्तीवासियों का करेगी पुनर्वास | Mamata Banerjee Govt. to rehabilitate the Bagbazar Basti people | Patrika News

ममता बनर्जी सरकार बस्तीवासियों का करेगी पुनर्वास

locationकोलकाताPublished: Dec 17, 2018 05:45:53 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर कोलकाता के बागबाजार इलाके में मौजूद बस्ती वासियों के लिए पक्के मकान बनाने का निर्णय लिया है। नगर निगम की ओर से इस इलाके का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

kolkata west bengal

ममता बनर्जी सरकार बस्तीवासियों का करेगी पुनर्वास


– जनसम्पर्क अभियान के दौरान बोले मेयर फिरहाद हकीम
कोलकाता.
पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर कोलकाता के बागबाजार इलाके में मौजूद बस्ती वासियों के लिए पक्के मकान बनाने का निर्णय लिया है। नगर निगम की ओर से इस इलाके का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए बस्ती वासियों को हटाया जाएगा। राज्य सरकार इनके पुनर्वास के एवज में पक्का मकान बनवाएगी। राज्य के शहरी विकास मंत्री तथा कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने 82 नंबर वार्ड में जनसम्पर्क अभियान के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग और कोलकाता नगर निगम संयुक्त रूप से इस परियोजना को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस परियोजना पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि इलाके में फ्लैट निर्माण का काम चल रहा है और जनवरी तक इसे प्राथमिक तौर पर 36 परिवारों को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बागबाजार की उक्त बस्ती में करीब 300 परिवार रहते हैं। हकीम ने बताया कि 31 जनवरी 2019 तक ये परिवार अपने घरों में शिफ्ट कर जाएंगे। शेष बचे लोगों को चरणों में आवास मुहैया करा दिया जाएगा। मेयर के अनुसार लॉटरी के जरिए आवासों का आवंटन करने की सरकारी योजना है। उन्होंने इस बात से आश्वस्त किया कि उक्त बस्ती का एक भी परिवार आवास से वंचित नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो