script72 की हुईं सोनिया गांधी, ममता ने दी बधाई | Mamata Banerjee greets Sonia Gandhi on her 72nd Birthday | Patrika News

72 की हुईं सोनिया गांधी, ममता ने दी बधाई

locationकोलकाताPublished: Dec 09, 2018 08:16:49 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रविवार को 72 साल की हो गईं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनिया को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

kolkata west bengal

72 की हुईं सोनिया गांधी, ममता ने दी बधाई

कोलकाता.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रविवार को 72 साल की हो गईं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोनिया को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के बाद सोनिया के आवास 10, जनपथ जाकर उनसे मिल सकती हैं। सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर बनर्जी ने गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए दीर्घायु तथा प्रसन्नता रहने की कामना की। उल्लेखनीय है कि ममता दिल्ली में अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का विरोध करने वाले नेताओं से प्रस्तावित संयुक्त मोर्चे पर बात करने के लिए संभवत: सोनिया से मुलाकात कर सकती हैं।
———

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को ममता की बधाई

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्तमान भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने लिखा, शत्रुघ्न सिन्हा , जन्मदिन पर आपको शुभकामनाएं दे रही हूं। मेरी कामना है कि आने वाले दिनों में आपको हर एक खुशी मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो