scriptअसम में एनआरसी के पीछे ममता को आ रही गंदी राजनीति की बू | Mamata Banerjee smells 'dirty politics' behind NRC in Assam | Patrika News

असम में एनआरसी के पीछे ममता को आ रही गंदी राजनीति की बू

locationकोलकाताPublished: Nov 17, 2018 11:19:58 pm

Submitted by:

Manoj Singh

कहा, असम सरकार के खिलाफ नहीं पर एनआरसी के खिलाफ हूं
 

kolkata

असम में एनआरसी के पीछे ममता को आ रही गंदी राजनीति की बू

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि असम में एनआरसी के तहत असली मतदाताओं की सूची तैयार करने को राजनीतिक रंग देते हुए गंदी राजनीति की जा रही है। वे असम सरकार ेके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वे एनआरसी का समर्थन नहीं करती हैं। एनआरसी के नाम पर गंदी राजनीति की जा रही है। वास्तविक मतदाताओं की सूची तैयार करने के नाम पर हम एनआरसी का समर्थन नहीं कर सकते। वे उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर स्थित मतुआ महासंघ की मुखिया विणापानी देवी के 100 वां जन्मदिन के पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी। कार्यक्रम में आए मतुआ समुदाय के लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग भारतीय नागरिक है और यही आप लोगों की पहचान है। आप से यह कोई नहीं छीन सकता है, जो लोग लोगों से उनका भारतीय नागरिकता छीनने की कोशिश कर रहे है वे गलत कर रहे हैं।
कोलकाता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को असम में चल रहे एनआरसी के पीछे गंदी राजनीति के बू आने की शंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी के तहत असली मतदाताओं की सूची तैयार करने को राजनीतिक रंग देते हुए गंदी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे असम सरकार ेके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वे एनआरसी का समर्थन नहीं करती हैं। उन्हें अभी भी विश्वास है कि एनआरसी के नाम पर गंदी राजनीति की जा रही है। वास्तविक मतदाताओं की सूची तैयार करने के नाम पर हम एनआरसी का समर्थन नहीं कर सकते। वे उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर स्थित मतुआ महासंघ की मुखिया विणापानी देवी के 100 वां जन्मदिन के पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी। कार्यक्रम में आए मतुआ समुदाय के लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग भारतीय नागरिक है और यही आप लोगों की पहचान है। आप से यह कोई नहीं छीन सकता है, जो लोग लोगों से उनका भारतीय नागरिकता छीनने की कोशिश कर रहे है वे गलत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने पिछड़ी जाति के लोगों को दी जाने वाली सुविधाएं देना बंद कर दिया है। वहां जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है। लेकिन बंगाल में उनकी सरकार पिछड़ी जाति के लोगों और अल्पसंख्यकों समान रुप से सम्मान देती है। दोनों समुदाय एकसाथ रहते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एनआरसी कर असम से बंगालियों को भगा रही है और गुजरात से बिहारियों को भगवा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो