कोलकाता

बोलपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी प्रशासनिक बैठक

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बीरभूम जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार सुबह बोलपुर पहुंच रही हैं। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए जिले के तीन विभिन्न ठिकानों पर अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है।

कोलकाताJan 01, 2019 / 10:46 pm

Prabhat Kumar Gupta

बोलपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी प्रशासनिक बैठक

 
– तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगी बीरभूम
कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को बीरभूम जिले की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार सुबह बोलपुर पहुंच रही हैं। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए जिले के तीन विभिन्न ठिकानों पर अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। ममता की यात्रा के म²ेनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं में उत्साह है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम वाले इलाके में प्रशासनिक तैयारियों को लेकर कलक्टर मौमिता गोदारा बसु, राज्य के मत्स्य मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा और तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अणुव्रत मण्डल की प्रशासन के दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के प्रथम चरण में बोलपुर स्थित गीतांजलि प्रेक्षागृह में प्रशासनिक बैठक करेंगी। स्थानीय रांगा बितान गेस्ट हाउस में रात को विश्राम करेंगी। अगले दिन तीन जनवरी गुरुवार को इलमबाजार स्थित कामारपाड़ा मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। सूत्रों ने बताया कि उक्त जनसभा मंच से मुख्यमंत्री बाउल व लोक उत्सव का आगाज, जंगलमहल कप व रांगामाटी स्पोट्र्स प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके अलावा कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने की योजना है। इस क्रम में वह स्थानीय केंदुली में जयदेव मेले का भी उद्घाटन करेंगी।
——

उत्तर बंगाल उत्सव का आगाज करेंगी मुख्यमंत्री

– 22 जनवरी को कंचनजंघा स्टेडियम में होगा आयोजन
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जनवरी से होने वाले उत्तर बंगाल उत्सव का उद्घाटन करेंगी। सिलीगुड़ी स्थित कंचनजंघा स्टेडियम में बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियां चल रही है। राज्य के उत्तर बंगाल विकास विभाग के मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उत्सव के उद्घाटन मंच पर आठ जिलों के आठ-आठ नागरिकों को सम्मानित करेंगी। इनमें से 10 आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के मेधावी हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.