scriptलोकसभा चुनाव में देश देखेगा क्रांति-ममता | Mamata claims Country will see Revolution in 2019 | Patrika News
कोलकाता

लोकसभा चुनाव में देश देखेगा क्रांति-ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में क्रांति देखेगा।

कोलकाताSep 17, 2018 / 10:27 pm

Prabhat Kumar Gupta

kolkata west bengal

लोकसभा चुनाव में देश देखेगा क्रांति-ममता

– कहा, 2014 की पुनरावृत्ति नहीं हो सकती
-जर्मनी में बांग्ला चैनल को दिए इंटरव्यू में किया दावा

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में क्रांति देखेगा। महंगाई से त्रस्त जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने दावा किया कि 2014 में भाजपा ने महज 31 फीसद वोट हासिल कर लोकसभा चुनाव जीता था। देश के वर्तमान हालात से स्पष्ट है कि 2019 में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो सकती। जर्मनी व इटली की 12 दिवसीय यात्रा के क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री बनर्जी ने एक बांग्ला न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि अगले चुनाव में उनका नारा ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ होगा। अगला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर जनादेश होगा। ममता ने कहा कि भाजपा ने 2014 में जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में लोग उन दलों के पक्ष में मतदान करेंगे जो मजबूत हैं। ममता ने स्पष्ट किया कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इसका फैसला बाद में किया जाएगा। बनर्जी ने कहा कि सभी भाजपा विरोधी दल साथ आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल ‘देश में लोकतंत्र वापस लाने में’ सकारात्मक भूमिका निभायेगा।
————

मुख्यमंत्री ममता ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई

कोलकाता.
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन पर बधाई दी है। यूरोप के दो देशों की 12 दिवसीय यात्रा के क्रम में ममता ने सोशल नेवटर्क ट्वीटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई संदेश दिया।
————

बागड़ी मार्केट: व्यवस्था से क्षुब्ध मुख्यमंत्री

– यूरोप से फोन पर ली जानकारी
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बागड़ी मार्केट अग्निकाण्ड पर दुख प्रकट किया है। मार्केट की व्यवस्था से वह क्षुब्ध हैं। रविवार सुबह 12 दिवसीय जर्मनी और इटली की यात्रा पर गई ममता ने सोमवार को फोन कर बागड़ी मार्केट की ताजा जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर उपस्थित दमकल मंत्री तथा कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी के साथ वीडियो कॉलिंग के जरिए घटनास्थल का जीवंत हाल देखा। उन्होंने कहा कि अग्निकाण्ड की घटना पर उन्हें दुख हुआ है। अग्निकाण्ड के पीडि़त समस्त व्यापारियों के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। बनर्जी ने कहा कि मार्केट में मनमाने तरीके से अधिक मात्रा में ज्वलनशील उत्पाद रखे गए थे। उन्होंने कहा कि बागड़ी मार्केट के मालिक ने शौचालय की जगह को भी किराये पर लगा रखा है। व्यवसाय करने का यह तरीका गलत है। राज्य सरकार इसे गंभीरता ले रही है, कानूनी करवाई करेगी।

Home / Kolkata / लोकसभा चुनाव में देश देखेगा क्रांति-ममता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो