scriptममता ने किया राज्यपाल का अभिवादन, पर चेहरा घुमा लिया | Mamata greeted the governor, but turned her face | Patrika News

ममता ने किया राज्यपाल का अभिवादन, पर चेहरा घुमा लिया

locationकोलकाताPublished: Jan 27, 2022 08:09:18 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से चली आ रही तकरार से गणतंत्र दिवस का समारोह भी अछूता नहीं रह पाया। मुख्य आयोजन स्थल रेड रोड पर जब बुधवार के दिन धनखड़ और ममता का आमना-सामना तो हुआ पर गर्मजोशी का अभाव देखा गया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का अभिवादन तो किया, लेकिन चेहरा दूसरी ओर कर लिया।

ममता ने किया राज्यपाल का अभिवादन, पर चेहरा घुमा लिया

ममता ने किया राज्यपाल का अभिवादन, पर चेहरा घुमा लिया

गणतंत्र दिवस पर भी दिखा गर्मजोशी का अभाव
कोलकाता. राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच लंबे समय से चली आ रही तकरार से गणतंत्र दिवस का समारोह भी अछूता नहीं रह पाया। मुख्य आयोजन स्थल रेड रोड पर जब बुधवार के दिन धनखड़ और ममता का आमना-सामना तो हुआ पर गर्मजोशी का अभाव देखा गया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का अभिवादन तो किया, लेकिन चेहरा दूसरी ओर कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ममता बनर्जी तब तक अपनी कुर्सी से नहीं उठी, जब तक कि राज्यपाल उनके करीब नहीं आ गए। इस दौरान धनखड़ उन्हें कुछ कहते नजर आए।

तस्वीरों में भी दूरी
समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने के वक्त भी ममता ने धनखड़ से दूरी बनाए रखी। उन्हें राज्य विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी के नजदीक खड़े देखा गया।

मतदाता दिवस पर बढ़ी तल्खी
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को कानून का पाठ पढ़ाया और आलोचना की थी। उन्होंने राज्य में लोकतंत्र पर खतरा मंडराने और भय का माहौल होने की बात कही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल की टिप्पणी को अशिष्ट आचरण बताया था। तृणमूल के सांसदों ने राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री तीन को प्रशासनिक बैठक लेंगी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन फरवरी को प्रशासनिक बैठक लेंगी और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी। राज्य सचिवालय नवान्न से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त बैठक कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगी। इसमें सभी जिलों के कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी विभाग के सचिवों को भी हाजिर होने के लिए कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो