scriptआंध्र प्रदेश: चित्तूर मेयर को दफ्तर में उतारा मौत के घाट, पति गंभीर घायल  | Chittoor Mayor Katari Anuradha shot dead in office | Patrika News

आंध्र प्रदेश: चित्तूर मेयर को दफ्तर में उतारा मौत के घाट, पति गंभीर घायल 

Published: Nov 17, 2015 02:53:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

आंध्रा प्रदेश में चित्तूर मेयर के अनुराधा और उनके पति पर अज्ञात हमलावरों ने दनादन गोलियां दाल दी और फरार हो गए। इस कातिलाना हमले में अनुराधा की मौत हो गई है जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आंध्रा प्रदेश में चित्तूर मेयर के अनुराधा और उनके पति पर अज्ञात हमलावरों ने दनादन गोलियां दाल दी और फरार हो गए।

इस कातिलाना हमले में अनुराधा की मौत हो गई है जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वेल्लूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आरपी ठाकुर के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने अनुराधा और उनके पति पर फायरिंग करने के साथ ही तलवारों से भी ज़बरदस्त वार किए। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस बात की तफ्तीश शुरू कर दी है कि हमलावरों ने इस वारदात को आखिर किस वजह से अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि हमलावर कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं।

प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर पहले नगर निगम दफ्तर में घुसे और अचानक मेयर और उनके पति पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

गौरतलब है कि चित्तूर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ऍन चंद्रबाबू नायडू का गृह जिला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो