scriptराष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रश्रय देत रही है तृणमूल ममता | Mamata is promoting anti-national elements VHP's Surendra Jain | Patrika News

राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रश्रय देत रही है तृणमूल ममता

locationकोलकाताPublished: Feb 22, 2019 06:39:32 pm

Submitted by:

Manoj Singh

राष्ट्रभक्तों पर करवा रही है हमले
 

kolkata

राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रश्रय देत रही है तृणमूल ममता

हिन्दूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आतंकवादियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार बंगाल में आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग मुहैया कराती हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल जिहादियों, रोहिंग्यों,घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों के लिए सुरक्षित स्वर्ग बन गया है।
कोलकाता
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आतंकवादियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया। हिन्दूवादी संगठन के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने इस दिन कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार बंगाल में आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग मुहैया कराती हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल जिहादियों, रोहिंग्यों,घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों के लिए सुरक्षित स्वर्ग बन गया है। वे इस दिन कोलकाता स्थित विहिप के कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इसके उलट राज्य में हिंदुओं को उत्पीडऩ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि तृणमूल सरकार राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण दे रही है और राष्ट्रभक्तों पर हमले करवा रही है। अगर हम राष्ट्र ध्वज और और भारत माता के पक्ष में नारेबाजी करते हैं तो क्या बंगाल में यह अपराध है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो