scriptबंगाल में ममता के ‘गुंडे’ चला रहे सत्ता! बोले, भाजपा नेता… | Mamata's 'goons' running power in Bengal... | Patrika News

बंगाल में ममता के ‘गुंडे’ चला रहे सत्ता! बोले, भाजपा नेता…

locationकोलकाताPublished: May 19, 2019 07:19:02 pm

पुलिस का रवैया भी ठीक नही है
राज्य सरकार और पुलिस ने मिलकर राज्य में लोकतंत्र की हत्या की है

Kolkata West Bengal

बंगाल में ममता के ‘गुंडे’ चला रहे सत्ता! बोले, भाजपा नेता…

कोलकाता

पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीखी आलोचना की। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सत्ता गुंडों के हवाले कर दिया है। राज्य में उनके गुंडे सत्ता चला रहे हैं। पुलिस का रवैया भी ठीक नही है। राज्य सरकार और पुलिस ने मिलकर राज्य में लोकतंत्र की हत्या की है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र स्थापित करना चाहती है और ममता बनर्जी सरकार लोगों को भाजपा को वोट देने की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि पश्चिम बंगाल में लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं।
विजयवर्गीय का यह बयान तब आया जब लोगों ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मथुरापुर लोकसभा सीट पर रायडीह में बम होने की सूचना है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के दिन से ही पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो