scriptअसम में हत्या अशुभ संकेत-ममता | Mamata said, Assam killings is not a good sign | Patrika News

असम में हत्या अशुभ संकेत-ममता

locationकोलकाताPublished: Nov 02, 2018 09:31:13 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने असम के तिनसुकिया में दरिद्र परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या को देश के लिए अशुभ संकेत करार दिया है।

kolkata west bengal

असम में हत्या अशुभ संकेत-ममता

– अब असम से बांग्लाभाषी लोगों को भगाने का अभियान
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने असम के तिनसुकिया में दरिद्र परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या को देश के लिए अशुभ संकेत करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश से प्यार है, पर एक राजनीतिक दल देशभक्ति के नाम पर समाज में अलगाव पैदा कर रहा है। गुजरात से बिहार के लोगों को भगा दिया गया और अब असम से बांग्लाभाषी लोगों को भगाने का अभियान चलाया जा रहा है। देश में जहां दीपावली को लेकर उत्साह व उमंग का माहौल है वहां असम के तिनसुकिया में अंधेरा छाया हुआ है। उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क में शुक्रवार को कालीपूजा का उद्घाटन करते वक्त ममता ने असम के प्रसंग पर दुख प्रकट किया। असम में दरिद्र परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या की उन्होंने तीव्र निन्दा की। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह निरीह लोगों की क्यों हत्या की जा रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कहीं हत्या जैसी स्थिति पैदा की जा रही है तो कहीं केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से भय दिखाया जा रहा है।
दीपावली पर शांति-मैत्री का संदेश-
मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व दीपावली पर देवी शक्ति (मां काली) की आराधना के माध्यम से राज्यवासी को शांति,मैत्री और समृद्धि का संदेश दिया है। उन्होंने लोगों को प्रकाशोत्सव में एक साथ मिलकर आनन्द व उमंग के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। देश के वर्तमान अस्थिर समय के प्रसंग पर कहा कि अतीत में देश में ऐसी परिस्थिति कभी उत्पन्न नहीं हुई थी। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विभिन्न कमेटियों व संस्थाओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों को शामिल किया जा रहा है। यही लोग केंद्र सरकार को नियंत्रण कर रहे हैं। फलस्वरूप देशव्यापी अशुभ संकेत है।
उत्तर बंगाल से लौटी मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री बनर्जी उत्तर बंगाल के पांच दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार अपरान्ह करीब ४ बजे कोलकाता लौटीं। कोलकाता में कदम रखते ही उन्होंने उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क और जानबाजार में कालीपूजा पंडालों का आगाज किया। उनके साथ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, विधायक स्वर्णकमल साहा, विधायक स्मिता बक्शी, विधायक वैशाली डालमिया, पूर्व विधायक संजय बक्सी सहित तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो