scriptपहले ममता बताएं फ्रंट के नेता राहुल होंगे या नहीं -मुकुल | Mamata to tell whether leader of the front will be Rahul or not - Muku | Patrika News

पहले ममता बताएं फ्रंट के नेता राहुल होंगे या नहीं -मुकुल

locationकोलकाताPublished: Mar 19, 2018 05:56:34 am

भाजपा नेता मुकुल राय ने रविवार को केन्द्र में भाजपा के खिलाफ फेडरल फ्रंट गठन के लिए तत्पर हुई

Mukul Roy

कोलकाता. भाजपा नेता मुकुल राय ने रविवार को केन्द्र में भाजपा के खिलाफ फेडरल फ्रंट गठन के लिए तत्पर हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा कटाक्ष किया और फ्रंट के नेता को ले कर उनसे सवाल किए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले बताएं कि फ्रंट का नेता कौन होगा।


उन्होंने दुर्गापुर में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगु देशम के नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) से बाहर होने से विपक्षी राजनीतिक पार्टियां बहुत उत्साहित हैं। वे विरोधी दलों का भाजपा विरोधी फेडरल फ्रंट बना कर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव लडऩे की योजना बना रही हैं और ममता बनर्जी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

लेकिन पहले वे बताएं कि फ्रंट का नेता कौन होगा। वे स्पष्ट करें कि फ्रंट का नेता राहुल गांधी नहीं, बल्कि वे खुद होंगी। वे दुर्गापुर के काकसार आमलाजोड़ा पंचायत इलाके के मानिकारा गांव में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन हो कर रहेगा। पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।

पूर्व दमकल मंत्री का निधन
पुिश्चम बंगाल के पूर्व दमकल मंत्री रहे माक्र्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता प्रतिम चटर्जी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। प्रतिम चटर्जी के दामाद दिव्यज्योति घोष ने बताया कि काफी दिनों से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। साल्टलेक स्थित एक निजी अस्पताल में काफी दिन इलाज के बाद 14 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

इस दिन सुबह उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर हृदय की धडक़न बंद होने के कारण सुबह 10.15 बजे उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और अपनी बेटी कुहेल घोष को छोड़ गए हैं। चटर्जी माक्र्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक के अध्यक्ष थे। वे तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर वाम मोर्चा की सरकार में वर्ष 1996 से 2011 तक 15 साल दमकल मंत्री रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो