scriptममता ने दी देवगौड़ा को सलाह | Mamta advise to ex PM Devegaura to alliance with congress in Karnatak | Patrika News

ममता ने दी देवगौड़ा को सलाह

locationकोलकाताPublished: May 15, 2018 11:23:55 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा से भाजपा को राज्य की सत्ता से दूर रखने की सलाह दी।

kolkata
फोन कर कहा कांग्रेस के समर्थन से बनाए सरकार
कोलकाता.

कर्नाटक विधानसभा में सरकार गठन को लेकर शुरू हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्यूलर (जेडी-एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा को कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने की सलाह दी।
सूत्रों ने बताया कि इस दिन सुबह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझान भाजपा के पक्ष में होने, लेकिन उसे पूर्ण बहुमत से कुछ दूर होते देख ममता बनर्जी ने देवेगौड़ा से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से भाजपा को राज्य की सत्ता से दूर रखने को कहा। उन्होंने देवेगौड़ा को कांग्रेस के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने की सलाह दी। इससे पहले ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से गठबंधन की सलाह दी थी।
इससे पहले कर्नाटक के रुझान आने पर ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि अगर कांग्रेस ने चुनाव से पहले जेडी(एस) से गठबंधन किया होता तो नतीजा अलग होता। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने जेडी (एस) प्रमुख को अपना नैतिक समर्थन दिया था। पिछले दिनों एक बांग्ला समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में ममता बनर्जी ने कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने और राज्य में सरकार बनाने में जेडी(एस) की महत्वपूर्ण भूमिका होने का दावा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि एचडी देवेगौड़ा के पुत्र एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस दौरान ममता बनर्जी ने कांग्रेस का विरोध किया था और उस पर भाजपा से गुप्त संपर्क होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा से मिली हुई है और केन्द्र में भाजपा का विरोध कर रही है। अगर कांग्रेस बंगाल में उनके खिलाफ भाजपा से हाथ मिलाई है तो वे केन्द्र में भाजपा के खिलाफ उसका साथ क्यों देंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो