scriptममता बनर्जी का दबदबा कायम | Mamta Banerjee dominates | Patrika News

ममता बनर्जी का दबदबा कायम

locationकोलकाताPublished: Aug 18, 2017 05:37:00 am

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का राज्य में दबदबा अब भी कायम है। राज्य के सात निकायों पर फिर से तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को कब्जा कर लिया।

mamata banerjee

mamata banerjee

छह सीट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही भाजपा
कांग्रेस और माकपा एक भी वार्ड जीतने में रही विफल
कोलकाता।तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का राज्य में दबदबा अब भी कायम है। राज्य के सात निकायों पर फिर से तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को कब्जा कर लिया।अन्य दलों को पछाड़ कर भाजपा दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि कांग्रेस और माकपा एक भी सीट जीतने में विफल रही।

पिछले सप्ताह 13 अगस्त को दुर्गापुर-आसनसोल नगर निगम सहित राज्य के सात निकायों के 148 वार्ड का चुनाव हुआ था। इनमें से 140 वार्ड पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बाकी आठ वार्ड में से छह पर भाजपा, एक पर वाम मोर्चा के घटक दल फॉरवर्ड ब्लॉक और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस और वाममोर्चा के मुख्य घटक दल माकपा एक भी वार्ड जीत नहीं पाई। सात निकायों में से तीन में विपक्ष दल एक भी वार्ड नहीं जीत पाया है।

पूर्व बर्दवान जिले के दुर्गापुर-आसनसोल नगर निगम के सभी 43 वार्ड पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इसी तरह पूर्व मिदनापुर जिले की हल्दिया नगरपालिका के सभी 29 वार्ड और नदिया जिले के कूपर्स कैम्प नोटिफाइड के सभी 12 वार्ड पर तृणमूल की जीत हुई है। बीरभूम जिले की नलहाटी नगरपालिका के 16 वार्ड में से 14 पर तृणमूल, एक पर फॉरवर्ड ब्लॉक और एक पर निर्दलीय की जीत हुई है।

भाजपा ने धूपगुड़ी नगरपालिका के चार, पांसकुड़ा और बुनियादपुर नगरपालिका के एक-एक वार्ड पर जीत हासिल की और अधिकतर वार्ड में कांग्रेस व वाम मोर्चा को पछाड़ कर दूसरे स्थान पर रही।


मां मानुष माटी की जीत

सात निकाय चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत मां माटी मानुष की जीत है। इस चुनाव में विरोधी दल को एक प्रतिशत वोट मिला है। इन पर जनता की आस्था नहीं है। हम राज्य के लोगों को धन्यवाद देते हैं।ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो