scriptबंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं ममता | Mamta Banerjee is killing democracy in West Bengal-BJP | Patrika News

बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं ममता

locationकोलकाताPublished: Apr 27, 2018 03:09:54 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

तृणमूल कांग्रेस के हमला में भाजपा के 500 से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक घायल और छह की मौत हुई है।

Kolkata West Bengal
केन्द्रीय गृह मंत्री और उपराष्ट्रपति से ङ्क्षहसा पीडि़तों को मिलवाने के बाद भाजपा ने लगाया आरोप
कोलकाता

प्रदेश भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों के परिजनों और घायलों को उपराष्ट्रपति वेंकईया नायडू और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलवाया। पीडि़तों ने उक्त दोनों नेताओं से अपनी व्यथा-कथा सुनवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
मुकुल राय और केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। भाजपा सहित विरोधियों का दमन कर पंचायतों पर कब्जा बरकरार रखने के लिए उन्होंने नामांकन से पहले और नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करवाया। जिसमें पार्टी के 500 से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक घायल और छह की मौत हुई है। उपराष्ट्रपति और राजनाथ सिंह से मिलने वालों में प्रदेश के भाजपा नेताओं में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, सांसद रूपा गांगुली और पूर्व विधायक शमीक भट्टाचार्य भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने नायडू और राजनाथ सिंह को बंगाल में हुई हिंसा का वीडियो फुटेज भी दिखाया। पुलिस प्रशासन पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया।
बाबुल सुप्रियो ने बताया कि राज्य सरकार बर्खाश्तगी की ओर बढ़ रही है।
राहुल सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी को शहीद नहीं बनाना चाहते हैं, बल्कि उन्हें चुनाव में हराना चाहते हैं। उपराष्ट्रपति को दिए गए ज्ञापन में प्रदेश भाजपा ने कहा है कि राज्य में लोकतंत्र खतरे में है, कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस बल पूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में नामांकन करने से रोक रही है। नामांकन करने जाने वालों पर हथियार, बम, गोली चाकू और दूसरे हथियार से हमले किए गए। भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए धमकी दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो