scriptबंगाल में पद्मावती का स्वागत : ममता | mamta banerjee to invite padmavati team to West bangal | Patrika News

बंगाल में पद्मावती का स्वागत : ममता

locationकोलकाताPublished: Nov 25, 2017 06:00:17 am

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का स्वागत है।

mamta banerjee

कोलकाता. कई राज्यों में विवादित फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का स्वागत है। राज्य सरकार फिल्म और उसके कलाकारों के स्वागत के लिए तैयार है। वे कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म पद्मावती को ले कर उठे विवाद से जुड़े सवाल का जवाब दे रही थीं।


ममता बनर्जी ने कहा कि अगर भंसाली को दूसरे राज्यों में इस फिल्म का प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है तो फिल्म के प्रीमियर शो के लिए बंगाल में उनका स्वागत है। इसके लिए राज्य सरकार खास व्यवस्था करेगी। यहां पर कोई गड़बड़ी नहीं होगी। बंगाल में प्रीमियर शो आयोजित करने से राज्य को बहुत खुशी होगी।


फिल्म पद्मावती के विरोध की धार तेज होते देख कई राज्य सरकारों ने सेंसर बोर्ड के फैसला आने से पहले ही अपने यहां इस फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अनुमति नहीं देने वाली राज्य सरकारों ने कहा है कि उनके राज्यों में इस फिल्म को दिखाने से कानून-व्यवस्था बिगडऩे की आशंका है।

भाजपा शासन में खतरे में लोकतंत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने भाजपा के शासन में देश में लोकतंत्र पर खतरा होने और विकास पूरी तरह से ठप होने का आरोप लगाया और देश हित में इसके खिलाफ अगले लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा केन्द्र सरकार के शासन में देश में लोकतंत्र खतरे में है। देश में सुपर इमरजेंसी चल रहा है। वे दो दशक सांसद रही, लेकिन उन्होंने कभी भी केन्द्र में ऐसी सरकार नहीं देखी। वे कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया। जब उनसे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस और वाममोर्चा भाजपा से मिले हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर वृहद देश हित के लिए हम लोगों को एकजुट होना होगा।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो