कोलकाता

बागड़ी अग्नि काण्ड के लिए सरकार जिम्मेदार-भाजपा

कहा, मामले की हो जांच और दोषियों को हो कड़ी सजा

कोलकाताSep 17, 2018 / 11:01 pm

Manoj Singh

बागड़ी अग्नि काण्ड के लिए सरकार जिम्मेदार-भाजपा

आग लगने के लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है। सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन कुछ नहीं करता है। पुलिस कुछ नहीं करती है। वह अपनी आंखे बंद रखती है और नियम का उल्लंघन बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि बागड़ी बाजार जैसी आग लगने की घटनाए हो रही है। सिर्फ तृणमूल कांग्रेस की सरकार के समय में ही नहीं, बल्कि नियमों का उल्लंघन इसके पहले वाम मोर्चा की सरकार के समय से से होता रहा है। बागड़ी बाजार में आग लगने पीछे किसी की साजिश होने की शंका है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। व्यवसायियों के दबाव के कारण बागड़ी बाजार के मालिक बाजार की मरम्मत नहीं कर पा रहे है।- दिलीप घोष

कोलकाता
भाजपा ने बड़ाबाजार इलाके के बागड़ी बाजार में भीषण आग लगने के लिए राज्य की ममता बनर्जी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। पार्टी के प्रेदश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि आग लगने के लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है। सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन कुछ नहीं करता है। पुलिस कुछ नहीं करती है। वह अपनी आंखे बंद रखती है और नियम का उल्लंघन बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि बागड़ी बाजार जैसी आग लगने की घटनाए हो रही है। दिलीप घोष ने कहा कि सिर्फ तृणमूल कांग्रेस की सरकार के समय में ही नहीं, बल्कि नियमों का उल्लंघन इसके पहले वाम मोर्चा की सरकार के समय से से होता रहा है। उन्होंने कहा कि बागड़ी बाजार में आग लगने पीछे किसी की साजिश होने की शंका है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। व्यवसायियों के दबाव के कारण बागड़ी बाजार के मालिक बाजार की मरम्मत नहीं कर पा रहे है। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और मुकुल राय के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि दल रविवार को आग में जल रहे बागड़ी बाजार गया और आग में अपना सब कुछ गवा चुके बागड़ी बाजार के व्यवसायियों से मिल कर बातचीत की।

Home / Kolkata / बागड़ी अग्नि काण्ड के लिए सरकार जिम्मेदार-भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.