scriptयेड्डियूरप्पा का इस्तीफा: ममता खुश | Mamta happy on Yeddyurappa's resignation from Chief minister post | Patrika News

येड्डियूरप्पा का इस्तीफा: ममता खुश

locationकोलकाताPublished: May 19, 2018 10:58:28 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे जद (ध) नेता एचडी कुमारस्वामी से फोन पर बात की तथा उनके शपथ समारोह में जाने का फैसला किया।

Kolkata

येड्डियूरप्पा का इस्तीफा: ममता खुश

कहा, लोकतंत्र व क्षेत्रियों पार्टियों की जीत
कुमारस्वामी को किया फोन, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगी हिस्सा

कोलकाता. कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले बीएस येड्डियूरप्पा के इस्तीफा देने तथा भाजपा सरकार गिरने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को खुश नजर आईं। येड्डि के इस्तीफा की घोषणा करते ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई हैा। उन्होंने एचडी देवगौड़ा, कुमारस्वामी और कांग्रेस को हार्दिक शुभकामनाएं दी। ममता ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर पैनी नजर रख रहीं ममता ने कहा कि यह क्षेत्रीय मोर्चे की जीत है। विपक्ष और मजबूत होगा। उन्होंने कांग्रेस की मदद से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे जद (ध) नेता एचडी कुमारस्वामी से फोन पर बात की तथा उनके शपथ समारोह में जाने का फैसला किया। ममता ने पूर्व प्रधानमंत्री और जद (ध) प्रमुख एचडी देवगौड़ा से भी फोन पर बातचीत की। कांग्रेस के साथ मिल कर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रखने को कहा। देवगौड़ा ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया। ममता ने न्योता स्वीकार कर लिया।
कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी के अलावा फेडरल फ्रंट समर्थक नेताओं के जमावड़ा होने की खबर है। इसमें आम आमदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के शामिल होने की खबर है। इनका मुख्य उद्देश्य फेडरल फ्रंट के बैनर तले भाजपा विरोधी क्षेत्रीय दलों के संगठित होने का संदेश देना है। फेडरल फ्रंट का फॉर्मूला ममता बनर्जी का है। हालांकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और तेलगु देशम प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू के समारोह में जाने की संभावनाओं पर संदेह है।
कर्नाटक में गठबंधन सरकार के बनने के साथ ही फेडरल फ्रंट को लेकर चर्चा और तेज होने की उम्मीद है। ममता अब अपनी मुहिम और तेज करेंगी। शनिवार को उन्होंने कर्नाटक को लेकर फ्लोर टेस्ट के दिए फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि हम कर्नाटक विधानसभा शक्तिपरीक्षण देखेंगे। उसके बाद हम क्षेत्रीय दल आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय दल सियासी भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो