scriptब्रिगेड रैली: ममता का सोनिया को न्योता | Mamta invites Sonia Gandhi in Brigade rally | Patrika News

ब्रिगेड रैली: ममता का सोनिया को न्योता

locationकोलकाताPublished: Jul 21, 2018 10:55:32 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

शहीद सभा मंच से कांग्रेस और माकपा की बखिया उधेडऩे के बाद घर जाते समय उन्होंने फोन पर सोनिया गांधी से संपर्क किया

Kolkata West bengal

ब्रिगेड रैली: ममता का सोनिया को न्योता

माकपा को भी करेंगी आमंत्रण

कोलताता
शहीद सभा मंच से 19 जनवरी 2019 को ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा विरोधी रैली करने और उसमें सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित करने की घोषणा करने के तुरन्त बाद ममता बनर्जी ने शनिवार को कांग्रेस नीत संप्रग की चेयरमैन सोनिया गांधी को आमंत्रित किया। सूत्रों ने बताया कि शहीद सभा मंच से कांग्रेस और माकपा की बखिया उधेडऩे के बाद घर जाते समय उन्होंने फोन पर सोनिया गांधी से संपर्क किया और उन्हें ब्रिगेड रैली में आने के लिए आमंत्रित किया। सोनिया गांधी के अलावा ममता बनर्जी ब्रिगेड रैली में माकपा और दूसरी विपक्षी दलों को बुलाएंगी।
————-

शहीद दिवस सभा: ममता बनर्जी की मुख्य बातें

* एक से 15 अगस्त तक भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान चलाएंगे। अगले ***** 19 जनवरी को ब्रिगेड परेड मैदान में २०१९ दखल करने का करेंगे ऐलान तथा फेडरल फ्रंट की सभा में सभी विपक्षी दलों को बुलाएंगे।
* अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा 100 से अधिक सीटें नहीं पाएगी। गुजरात, बिहार और यूपी में पार्टी साफ हो जाएगी, राजस्थान में पांच से अधिक सीट नहीं मिलेगी।
* कांग्रेस, माकपा और भाजपा तीनों एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। बंगाल में कांग्रेस और माकपा का भाजपा से सांठगांठ और केन्द्र में भाजपा का विरोध करती हैं। कांग्रेस अपनी स्थिति साफ करे कि वो किसके साथ है।
* अगर कोई हमारी आवाज नहीं सुनेगा तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की सभी 42 सीटें तृणमूल कांग्रस जीतेगी और भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।
* वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को बड़़ा झटका होगा और बंगाल संसद में देश को राह दिखाएगा।
* जो टेंट नहीं बना सकता वे राष्ट्र निर्माण कैसे बना सकते हैं।

* हम लोग हिटलर के शासन में रह रहे हैं। दंगाबाज देश को चला रहे हैं। मोदी हिटलर और मुसोलिनी से भी बड़े तानाशाह।
* भाजपा और आरएसएस लोगों को तालिबानी हिन्दू बना रहे हैं। वे दंगा करवा रहे हैं और डर्टी खेल खेल रहे हैं। लेकिन इनके कुछ नेता अच्छे हैं वह उन्हें सम्मान करती हैं।
* पीएम मोदी राज्यों को मॉब लिंचिंग (सामूहिक पिटाई) के खिलाफ कार्रवाई करने को कह रहे हईं और उनके मंत्री घृणा और अफवाह फैला रहे हैं।

* हम बंगाल में भाजपा को अफवाह और दंगा फैलाने नहीं देंगे।
* भाजपा सीबीआई का डर दिखा रही है। लेकिन डर से हम अपना आंदोलन बंद नहीं करने वाले हैं। हमारे सांसदों को जेल में बंद किया गया, लेकिन हम समर्पण नहीं करेंगे।
– हमें पीएम की कुर्सी की नहीं, देश, लोगों की है परवाह।

– वे (पीएम) २०२४ की बात कर रहे हैं, पहले वे २०१९ में चुनाव जीतकर दिखाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो