scriptभाजपा कार्यालय पहुंची ममता ने तुड़वाया ताला | mamta painted bjp office n paint her tmc sign | Patrika News

भाजपा कार्यालय पहुंची ममता ने तुड़वाया ताला

locationकोलकाताPublished: Jun 04, 2019 03:51:09 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

कमल चुनाव चिन्ह मिटाकर बनाया तृणमूल का निशान

kolkata

भाजपा कार्यालय पहुंची ममता ने तुड़वाया ताला

कोलकाता. भाजपा के हाथों लोकसभा चुनाव में करारी हार से बौखलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी क्षेत्र के दौरे के दौरान गुरुवार को भाजपा कार्यालय पहुंची। ममता ने भाजपा कार्यालय का ताला तुड़वाया और खुद अपने हाथों से भाजपा के चुनाव चिह्न कमल को मिटाकर उसकी जगह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक पार्टी चिन्ह (जोड़ाफूल और घास) बनाते हुए अपनी पार्टी का नाम अंकित कर दिया। तृणमूल का दावा है कि नैहाटी का उक्त कार्यालय पहले तृणमूल कांग्रेस का ही था। बैरकपुर लोकसभा सीट जीतने के बाद भाजपा ने जबरन उसपर कब्जा कर लिया था। दरअसल यह मामला 30 मई का है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले रहे थे, तो उधर ममता नैहाटी इलाके में विरोध कर रही थीं। सभा को संबोधित करने के बाद, ममता ने भाजपा कार्यालय का दौरा किया, जिस पर भाजपा का चिह्न और पार्टी का नाम अंकित था। ममता ने उसके दरवाजे को फिर से खोल दिया। यह घटना ३० मई को उस समय हुई जब ममता चुनावी हिंसा के विरोध में धरना देने नैहाटी क्षेत्र पहुंची थी। उसी दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंच कर उसका ताला तुड़वाया। इधर ममता ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में बैठक करने के बाद आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल को गुजरात बनाना चाहती है। चुनाव समाप्त होने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों पर दखल करना, बाइक रैली निकालना और लोगों में नफरत फैलाना भाजपा का काम रह गया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
—-जयश्री राम पर राजनीति तेज
नैहाटी से लौटते समय ममता का काफिला जब भाटपाड़ा पहुंचा, तब स्थानीय लोगों ने जयश्री राम का नारा लगाया। इस पर ममता तमतमा गई और कार से बाहर निकल कर लोगों को धमकाया और गिरफ्तार भी करवाया। जवाब में बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने गांधीगिरी दिखाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से
ममता के घर जयश्री राम लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भिजवाना शुरू कर दिया और कहा कि दीदी अब 10 लाख लोगों को गिरफ्तार करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो