scriptसमर्थन के लिए स्टालिन को धन्यवाद-ममता | Mamta say thanks to Staline for support Federal Front | Patrika News

समर्थन के लिए स्टालिन को धन्यवाद-ममता

locationकोलकाताPublished: Apr 26, 2018 04:19:41 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

फेडरल फ्रंट: सभी राज्यों में भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार का फॉर्मूला

kolkata west bengal
कोलकाता
प्रस्तावित फेडरल फ्रंट का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन के ट्वीट को धन्यवाद दिया।

एमके स्टालिन के ट्वीट के जवाब में अपने ट्वीटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ट्वीट कर कहा कि फेडरल फ्रंट का समर्थन करने के लिए स्टालिन आपको धन्यवाद। आपको हमारा पूरा समर्थन है। इससे पहले स्टालिन ने ट्वीट कर भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित फेडरल फ्रंट का समर्थन किया। स्टालिन ने ट्वीट कर कहा कि डीएमके हमेशा से क्षेत्रीय पार्टियों की एकता और संघीय सहयोग बनाए रखने के लिए तत्पर रहती है। देश से भाजपा के तानाशाही शासन को समाप्त करने के लिए ममता बनर्जी ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को गोलबंद करने के लिए फेडरल फ्रंट गठन करने का प्रस्ताव दिया है। हम इसका समर्थन करते हैं। ममता बनर्जी ने फेडरल फ्रंट के बैनर तले भाजपा के खिलाफ एक हो कर लडऩे का प्रस्ताव रखा है, जिसका तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव सहित अन्य भाजपा विरोधी दलों ने स्वागत किया है। प्रस्तावित फेडरल फ्रंट का समर्थन करने वाले नेताओं की संख्या बढऩे के साथ ही नेता इससे खुद को दरकिनार करने लगे हैं। भाजपा और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार पर वादा नहीं निभाने का आरोप लगा कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगु देशम के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा नीत नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) से अपनी पार्टी को बाहर कर लिया। नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में शामिल तेलगु देशम पार्टी के नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद नायडू ने फेडरल फ्रंट का समर्थन किया था। लेकिन कर्नाटक में रहने वाले तेलगु भाषी लोग वहा होने जा रहे विधानसभा चुनाव में किसको वोट देंगे इस बात को ले कर फेडरल फ्रंट के दो सशक्त समर्थक चंद्रशेखर राव और नायडू भीड़ गए। इस घटना के बाद नायडू ने फेडरल फ्रंट से अपना मुंह मोड़ लिया।
2019 में भाजपा के लिए मुश्किलें
पिछले दिनों एक निजी बांग्ला समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के लिए वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना बहुत कठिन होगा। उसे रोकने के लिए फेडरल फ्रंट महत्वपूर्ण है और प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि फेडरल फ्रंट में कांग्रेस के शामिल होने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उसे सभी राज्यों में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो कर एक उम्मीदवार देने के फॉर्मूला स्वीकार करना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो