कोलकाता

तानाशाहा की तरह बोल रही है ममता-मुकुल

कहा, ममता ही खेल रही हैं आग से

कोलकाताSep 24, 2018 / 04:23 pm

Manoj Singh

तानाशाहा की तरह बोल रही है ममता-मुकुल

 
ममता बनर्जी तानाशाहा हिटलर की तरह बोल रही हैं। वे फैसला करेंगी कि कोई राजनीतिक दल आंदोलन करेगी या नहीं। बंगाल की जनता बंद का समर्थन करेगी या नहीं है। वे ऐसा इस लिए कह रही हैं, क्योंकि उनके पास पुलिस है। मुखमंत्री की ओर से भाजपा और आरएसएस पर बंगाल में आग से खेलने और रक्तपात करने के लगाए गए आरोप के जवाब में मुकुल राय ने कहा कि बंगाल में भाजपा आग से नहीं खेल रही और न ही रक्तपात कर रही है, बल्कि खुद मुख्यमंत्र आग से खेल रही है और उनकी पुलिस रक्तपात कर रही है। अगर पुलिस गोली नहीं चलाई है तो गोली कौन चलाया सीबीआई से जांच कराई जाए।
कोलकाता

इस्लामपुर गोलीकाण्ड के खिलाफ भाजपा के बंगाल बंद पर इटली के मिलान शहर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेता मुकुल राय ने शनिवार को कहा कि ममता बनर्जी तानाशाहा हिटलर की तरह बोल रही हैं। वे फैसला करेंगी कि कोई राजनीतिक दल आंदोलन करेगी या नहीं। बंगाल की जनता बंद का समर्थन करेगी या नहीं है। वे ऐसा इस लिए कह रही हैं, क्योंकि उनके पास पुलिस है। मुखमंत्री की ओर से भाजपा और आरएसएस पर बंगाल में आग से खेलने और रक्तपात करने के लगाए गए आरोप के जवाब में मुकुल राय ने कहा कि बंगाल में भाजपा आग से नहीं खेल रही और न ही रक्तपात कर रही है, बल्कि खुद मुख्यमंत्र आग से खेल रही है और उनकी पुलिस रक्तपात कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस गोली नहीं चलाई है तो गोली कौन चलाया। चलाई गई गोली की सीबीआई से जांच की जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी ममता बनर्जी पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस प्रशासन के सहारे तानाशाही पर उतारू है। राज्य में जहां कही भी अत्याचार होगा वहां भाजपा विरोध करेगी।

Home / Kolkata / तानाशाहा की तरह बोल रही है ममता-मुकुल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.