scriptममता ने भाजपा पर किया वार | Mamta take heavy on BJP | Patrika News

ममता ने भाजपा पर किया वार

locationकोलकाताPublished: Nov 12, 2018 06:47:41 pm

Submitted by:

Manoj Singh

कहा, क्या आप लोगों को सिर्फ रोते देखना चाहते है

Mamta Banerjee Kolkata

ममता ने भाजपा पर किया वार

कुछ लोग केवल उत्सवों के बारे में नकारात्मक बात करते हैं। मेरा उनसे सवाल है कि हमारे जीवन में उत्सव क्यों नहीं होने चाहिए।ममता ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए सवाल किया किया कि क्या आप लोगों को सिर्फ रोते देखना चाहते हैं। अगर लोग मुस्कुराते हैं तो क्या आपको कोई समस्या है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोगों की आलोचना के बावजूद, उनकी सरकार त्योहारों का समर्थन करेगी और भव्य फिल्म समारोह होता रहेगा।
कोलकाता
24 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और माकपा नीत वाम मोर्चा पर वार किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कुछ लोग सिर्फ हमारे कार्यों की आलोचना करते रहते हैं। मैं उनसे कहती हूं कि अगर आप कुछ कर सकते हैं तो उसे करिए। नहीं तो मैदान छोड़ कर हट जाएं। कुछ लोग केवल उत्सवों के बारे में नकारात्मक बात करते हैं। मेरा उनसे सवाल है कि हमारे जीवन में उत्सव क्यों नहीं होने चाहिए। विपक्षी दल खासकर भाजपा ने दुर्गा पूजा सहित सहित अन्य त्योहारों के लिए सरकार की ओर से घन खर्च किए जाने तथा पूजा समितियों को दान ऐसे समय दिए जाने के लिए ममता बनर्जी की आलोचना कर रहे हैं। उनका तर्क है कि जब राज्य में “निवेश और रोजगार के कोई अवसर” नहीं हैं तो फिजूल खर्ची करने की क्या जरूरत है। ममता ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए सवाल किया किया कि क्या आप लोगों को सिर्फ रोते देखना चाहते हैं। अगर लोग मुस्कुराते हैं तो क्या आपको कोई समस्या है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोगों की आलोचना के बावजूद, उनकी सरकार त्योहारों का समर्थन करेगी और भव्य फिल्म समारोह होता रहेगा। इस दौरान उन्होंने राज्य की पूर्व वाम मोर्चा पर भी ुवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने से पहले कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का स्तर काफी खराब हो गया था। हम लोगों ने कापी सुधार किया है और इसके गुणवत्ता में और सुधार करेंगे। – कोलकाता विश्व की सांस्कृतिक राजधानी बांग्ला फिल्मों में काफी अच्छे काम होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्ला बहुत अच्छी फिल्मे बन रही है। इसने बहुत से टैलेंट दिया है। कोलकाता सिर्फ भारत की ही सांस्कृतिक राजधानी नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को हम एक परिवार मानते हैं। एकता हमारी मूल शक्ति है। उन्होंने लोगों से बाधाओं से ऊपर उठने, एकजुट रहने और एकता में विश्वास करने का आग्रह किया। उन्होंने बंगाल और सिनेमा का जयजयकार किया और कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव दीर्घायु होने की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो