scriptमाओवादियों की बाइक पर जंगलमहल जाती थी ममता-भाजपा | Mamta used to go jangalmahal by Moist's motercycle | Patrika News

माओवादियों की बाइक पर जंगलमहल जाती थी ममता-भाजपा

locationकोलकाताPublished: May 18, 2018 11:11:35 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने खुद मतदान किया, खुद मतगणना की और खुद को विजयी घोषित कर दिया।

kolkata

माओवादियों की बाइक पर जंगलमहल जाती थी ममता-भाजपा

तृणमूल नेता और विधायक कर रहे हैं हमसे संपर्क- दिलीप घोष
कोलकाता

पंचायत चुनाव में माकपा, भाजपा और माओवादियों में सांठगांठ के आरोप लगाने के जवाब में भाजपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने उल्टे ममता बनर्जी पर माओवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाया और तृणमूल कांग्रेस नेताओं और विधायकों से उनसे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संपर्क करने का दावा किया।
दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने भाजपा पर जंगलमहल में माओवादियो से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वे इसका विरोध करते हैं। सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी खुद माओवादियों की मोटरसाइकिल पर बैठ कर जंगलमहल जाती थी। माओवादियों का इस्तेमाल कर उन्होंने राज्य की सत्ता हासिल की। उसके बाद छत्रधर महतो जेल चले गए और शीर्ष माओवादी नेता किशनजी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जंगलमहल के मुस्कराने का दावा करती है, लेकिन स्थिति ठीक इसके उलट है। उन्होंने जंगलमहल के लोगों के साथ धोखा किया है। इसलिए उनलोगों ने पंचायत चुनाव में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वे जंगलमहल क्षेत्र से आते हैं। उन्होंने लोगों से तृणमूल मुक्त जंगलमहल बनाने को कहा था और लोगों ने कर दिखाया। वे शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश महासचिव देवश्री चौधरी और राजू बनर्जी उपस्थित थे। जंगलमहल में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का कारण बताते हुए घोष ने कहा कि ऐसे भी आदिवासी, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति में भाजपा का जनाधार अधिक है। इसके अलावा जंगलमहल में भाजपा ने संगठन में युवाओं को शामिल किया। इस कारण पार्टी क्षेत्र में मजबूत हो कर उभरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के बयान पर बहुत बातें कही। प्रधानमंत्री के प्रति वे कैसी भाषा का इस्तेमाल करती हैं वो सभी जानते हैं। सोचने की बात यह है कि प्रधानमंत्री को बंगाल के पंचायत चुनाव के बारे में क्यों कहना पड़ा। यह बहुत दु:ख की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ने दूसरे राज्यों के लोगों के समक्ष बंगाल का असली चेहरा पेश किया है। इससे बाहर में बंगाल की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के विजयी उम्मीदवारों की ओर से उनसे संपर्क किए जाने का दावा कर रही हैं। उनका यह दावा झूठा है। उल्टे तृणमूल कांग्रेस के नेता और विधायक उनसे और प्रधानमंत्री से भी संपर्क साध रहे हैं। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में तृणमूल नेता भाजपा में शामिल होंगे।
खुद मतगणना की और खुद को विजयी घोषित किया
दिलीप घोष ने कहा कि पंचायत चुनाव के नामांकन से ले कर मतदान तक तृणमूल कांग्रेस ने जम कर धांधली की। ममता बनर्जी को अपने पार्टी नेताओं और लोगों, किसी पर भी विश्वास नहीं है। इस लिए तृणमूल कांग्रेस के गुण्डों ने भाजपा उम्मीदवारों को नामांकन करने से रोका। मतगणना में भी खुलेआम गड़बड़ी करवाई। घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने खुद मतदान किया, खुद मतगणना की और खुद को विजयी घोषित कर दिया। दिलीप घोष ने कहा कि हिंसा और धांधली नहीं होता तो भाजपा चार से पांच जिला परिषद जीतती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो