कोलकाता. कोविड-19 महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। ममता सरकार ने भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम है। प्रदेश भाजपा ने रविवार को इसे पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल करार दिया है। प्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर कहा है कि अपनी विफलताओं से घबरा कर ममता बनर्जी ने पिछले 24 घंटे में विजयवर्गीय, भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय, हुगली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी सांसद लॉकेट चटर्जी और बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अर्जुन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि जनता की अदालत में लड़ाई हारने के बाद ममता बनर्जी राजनीतिक बढ़त बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि जनता की अदालत में लड़ाई हारने के बाद ममता बनर्जी राजनीतिक बढ़त बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।