scriptसिर्फ कविता ही लिखेंगी ममता-दिलीप | Mamta will only compose poem after two year- Dilip Ghosh | Patrika News

सिर्फ कविता ही लिखेंगी ममता-दिलीप

locationकोलकाताPublished: Aug 08, 2018 06:43:24 pm

Submitted by:

MANOJ KUMAR SINGH

दावा, बंगाल में अवैध गतिविधि में लिप्त हैं घुसपैठिए

kolkata West Bengal

सिर्फ कविता ही लिखेंगी ममता-दिलीप

ममता बनर्जी कुछ भी नहीं कर पा रही हैं। इस लिए कविता लिख रही हैं। दो साल बाद से ममता बनर्जी सिर्फ कविता ही लिखेंगी। ममता बनर्जी मोदीजी की तरह प्रधानमंत्री बनना चाहती थी। रूस और चीन सहित विदेशों में घूमना चाहती थी। लेकिन विदेश से बंगाल में निवेश नहीं आ रहा है। इसमें भी केन्द्र का दोष है। इसी दु:ख में वे कविता लिख रही हैं।

कोलकाता

कविता के माध्यम से भाजपा और केन्द्र सरकार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वार करने के जवाब में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को कुछ भी करने में अक्षम करार दिया और उन्हें राजनीति से संन्यास दिलाने का दावा किया। घुसपैठियों का समर्थन करने के लिए ममता बनर्जी पर वार करते हुए उन्होंने यहां होने वाले हर आतंरिक हमले और अपराध में घुसपैठियों के लिप्त होने का आरोप लगाया।
पूर्व मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में पार्टी सांगठनिक बैठक करने के बाद दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी कुछ भी नहीं कर पा रही हैं। इस लिए कविता लिख रही हैं। दो साल बाद से ममता बनर्जी सिर्फ कविता ही लिखेंगी। हम उन्हें कविता लिखने के लिए अधिक समय उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर देंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मोदीजी की तरह प्रधानमंत्री बनना चाहती थी। रूस और चीन सहित विदेशों में घूमना चाहती थी। लेकिन विदेश से बंगाल में निवेश नहीं आ रहा है। इसमें भी केन्द्र का दोष है। इसी दु:ख में वे कविता लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ खागड़ागढ़ में ही नहीं बंगाल में होने वाले हरेक अवैध गतिविधि में बांग्लादेश से आए घुसपैठिए लिप्त हैं और ममता दीदी अवैध तरीके से सीमा पार कर आने वाले घुसपैठियों का समर्थन कर रही हैं
उन्हें देश की सुरक्षा से अधिक अपना वोट बैंक प्यारा है। लेकिन भाजपा पश्चिम बंगाल में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों को रहने नहीं देगी। दिलीप घोष ने कहा कि अत्याचार से त्रस्त हो कर अपनी धार्मिक पहचान बचाने के लिए बांग्लादेश से भाग कर हिन्दू बंगली शरणार्थी हैं और वहां से दूसरे कारण से वहां से भाग कर भारत में आए मुसलमान घुसपैठिए हैं। भाजपा शरणार्थियों को बंगाल या देश के किसी भी राज्य से भगाना नहीं चाहती, बल्कि उन्हें भारतीय नागरिकता देना चाहती है। लेकिन बांग्लादेश से आए मुसलमानों को बंगाल या देश के किसी भी राज्य में नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिकत पंजीकरण (एनसीआर) कराने की मांग करती है, जिससे बांग्लादेश से आए मुसलमानों की पहचान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी मुसलमान यहां आ कर यहां का डेमोग्राफी खराब कर दिया है। इसके अलावा वे आतंकी हिस्सा में लिप्त हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो