scriptलेक गार्डन में फ्लैट से मिला व्यक्ति का शव | Man found dead in his flat | Patrika News

लेक गार्डन में फ्लैट से मिला व्यक्ति का शव

locationकोलकाताPublished: Jun 01, 2018 09:07:53 pm

माता-पिता की मौत के बाद से वह फ्लैट में अकेले ही रहता था।

KOLKATA WEST BENGAL

लेक गार्डन में फ्लैट से मिला व्यक्ति का शव

-उसके घर में बिखरे थे बच्चों के खिलौने

-खिलौने पर पड़ा था अचेत

-माता-पिता की मौत होने पर नहीं की थी शादी
-रीजेंट पार्क इलाके में है उसका एक महंगा प्लॉट

कोलकाता

दक्षिण कोलकाता के लेक गार्डन इलाके में एक फ्लैट से शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्तिका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसका नाम अरिन्दम माईती (40) है। माता-पिता दोनों चार्टर्ड एकाउंटेन्ट थे। माता-पिता की मौत के बाद से वह फ्लैट में अकेले ही रहता था। अरिन्दम प्रतिदिन एक होटल से खाना मंगाता और खाता था। शुक्रवार दोपहर जब होटल का कर्मचारी अरिन्दम को खाना देने पहुंचा तो देखा कि वह अपने कमरे में बच्चों के खिलौने के उपर अचेत हालत में पड़ा हुआ है। कमरे में चारों ओर बच्चों के खिलौने बिखरे थे। उसने इसकी सूचना पड़ोस के लोगों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अरिन्दम ने शादी नहीं की थी। उसके यहां कोई छोटा बच्चा नहीं था। फिर उसने घर में भारी संख्या में खिलोने क्यों जमा कर रखा था? पुलिस इस बारे में भी जांच कर रही है।
हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अरिन्दम के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। अरिन्दम की हत्या की गई है अथवा उसने आत्महत्या की है या फिर दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। इस संबंध में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही रहस्य से पर्दा उठेगा।
—-

मानसिक रूप से था बीमार

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि अरिन्दम मानसिक रूप से बीमार था। पड़ोस के लोगों से वह बहुत कम बातचीत करता था। कोई काम-धंधा भी नहीं करता था। माता-पिता की ओर से जमा किए गए धन से गुजर-बसर कर रहा था। उसने शादी नहीं की थी।
प्रमोटर संदेह के घेरे में, तलाश शुरू

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रीजेन्ट पार्क इलाके में अरिन्दम का एक प्लॉट है। उस प्लॉट की देखभाल एक प्रमोटर करता था। वह अक्सर अरिन्दम के साथ मिलता-जुलता था। स्थानीय लोगों ने अरिन्दम की मौत के पीछे उक्त प्रमोटर का हाथ होने का संदेह जताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर जो युवक प्रतिदिन अरिन्दम को खाना पहुंचाने जाता था उससे भी पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो