कोलकाता

पत्नी और बेटे की हत्या, शव के साथ कमरे में बैठा रहा आरोपी

पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और 10 महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों की निर्मम हत्या करने के बाद वह रातभर उनके शव को साथ कमरे में बैठा रहा। दिल को झकझोरने वाली यह घटना दार्जिलिंग जिले के न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के गोड़ार मोड़ इलाके में घटी है।

कोलकाताFeb 03, 2019 / 04:45 pm

Jyoti Dubey

पत्नी और बेटे की हत्या, शव के साथ कमरे में बैठा रहा आरोपी

– हत्या के कारण अब तक नहीं हुआ खुलासा

कोलकाता. पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और 10 महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों की निर्मम हत्या करने के बाद वह रातभर उनके शव को साथ कमरे में बैठा रहा। दिल को झकझोरने वाली यह घटना दार्जिलिंग जिले के न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के गोड़ार मोड़ इलाके में घटी है। आरोपी का नाम पिंटु बशाक है। उसने इस घटना को शुक्रवार की देर रात अंजाम दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ पिछले कई सालों से इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। इनके दाम्पत्य जीवन में अक्सर कलह हुआ करती थी। इसी बीच 10 महीने पहले उसकी पत्नी ने 1 बच्चेे को जन्म दिया। उसके बाद भी बशाक दम्पति के बीच कलह का सिलसिला जारी रहा। हालांकि इतने दिनों में उनके पड़ोसियों को यह स्पष्ट नहीं हुआ कि दोनों के बीच कलह का कारण क्या था। मकान के मालिक ने बताया कि पिंटु की पत्नी रोजाना सुबह जल्दी उठ जाया करती थी। मगर शनिवार की सुबह 10 बजे के बाद भी जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने 2/3 बार कमरे का दरवाजा खटखटाया तो पिंटु ने दरवाजा खोला और एक किनारे खड़ा हो गया। उसके मकान मालिक और आस-पास के पड़ोस के लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो बिस्तर पर मां-बेटे का शव पड़ा हुआ पाया। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच में जुटी पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाने के अधीक्षक अर्निबन भट्टाचार्य ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की बात स्वीकार की है। रविवार की सुबह उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.