कोलकाता

शादी का प्रस्ताव देकर किया सहवास, हुआ फरार

– पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार, पीडि़ता किशोरी को भेजा होम

कोलकाताDec 14, 2018 / 03:57 pm

Vanita Jharkhandi

शादी का प्रस्ताव देकर किया सहवास, हुआ फरार

भांगड़ . दक्षिण 24 परगना जिले के भागंड़ थाना इलाके के माधवपुर में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ सहवास करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम नूर मोहम्मद मुल्ला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नूर मोहम्मद के साथ किशोरी की दोस्ती फोन के माध्यम से हुई थी। इसके बाद ही दोनों में घनिष्ठ दोस्ती हो गई। नूर ने किशोरी को कई बार शादी का प्रस्ताव दिया था पर किशोरी राजी नहीं हुई थी। बुधवार को किशोरी उसके साथ निकाह को राजी हो गई। इसके बाद ही युवक उसे अपने साथ लेकर घूमने निकला। आरोप है कि वह एक खाली जगह ले जाकर उसके साथ सहवास किया और उसके बाद ही निकाह करने से इंकार कर फरार हो गया। वहीं छोड़कर भागने के कारण किशोरी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। स्थानीय लोग किशोरी के पास पहुंचे। इसके बाद ही किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने नूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता को होम में भेज दिया है।

Home / Kolkata / शादी का प्रस्ताव देकर किया सहवास, हुआ फरार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.