प्रेमिका की हत्या उसकी सहेली को लेकर भागने वाला विवाहित हावड़ा स्टेशन पर गिरफ्तार
कोलकाताPublished: Oct 22, 2020 09:07:03 pm
जयनगर के राजापुर काराबेग में एक युवती की हत्या का आरोप में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
प्रेमिका की हत्या उसकी सहेली को लेकर भागने वाला विवाहित हावड़ा स्टेशन पर गिरफ्तार
हावड़ा
काम करने के दौरान एक के बाद दूसरी महिला से अंतरंगता बढ़ रही थी ऐसे में दूसरी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते का कांटा हटा दिया। दोनों ही जोधपुर एक्सप्रेस में बैठकर राज्य छोड़ने वाले थे तभी उन दोनों को पुलिसने गिरफ्तार कर लिया। जयनगर के राजापुर काराबेग में एक युवती की हत्या का आरोप में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 16 अक्टूबर को जयनगर निवासी एक गृहिणी का सिर और धड़ बरामद किया गया। महिला के शरीर के पास में मिले बैग से मृतक की पहचान हुई थी। जांच के बाद, पुलिस को पता चला कि हत्या एक त्रिकोणीय संबंध के कारण हुई थी। सूत्रों के अनुसार आरोपी का मृतका तथा उसकी साथी दोनों से ही घनिष्ठ संबंध थे। तीनों ही विवाहित थे और विवाह इतर संबंध में पड़ गए थे। मारी गई महिला के साथ प्रेमी की अंतरंगता बढ़ रही देखक दूसरी महिला ने गुस्से में थी। और दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची। इस घटना की जांच करने के बाद, पुलिस को पता चला कि मृतक का का घर मंदिराबाजार क्षेत्र था।मेरीगंज के रहने वाले फरमान के साथ उसका विवाहइतर संबंध था। दोनों ही एक चमड़े के कारखाने में काम किया थे। वहां पर फरमान की अन्य प्रेमिका मोनिरा के साथ भी संबंध गहरे होते जा रहे थे। दोनों प्रेमिकाएँ फरमान के साथ परिवार बनाकर रहना चाहती थी। दूसरी तरफ फरमान शादीशुदा है। जयनगर पुलिस और बारुईपुर पुलिस जिले के विशेष अभियान चलाकर उन्हें हावड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल की है।