इस हादसे के बाद से कुछ घंटे तक राजमार्ग से गाडिय़ों की आवाजाही ठप रही है। पुलिस ने मारुति को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि मारुति सवार सभी लोगों (चालक सहित) ने शराब पी रखी थी। नशे के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया।
सडक़ हादसे में दो की मौत
आसनसोल . दो युवकों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वे नियामतपुर से लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए। एक वाहन ने दोनों को धक्का मार दिया जिसके कारण घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतकों के नाम आफताब अंसारी (३०) और मोहम्मद सद्दाम (३३) है।
दोनों ही कुलती के नियामतपुर सत्तदागर महल्ला के रहने वाले थे। पुराने जीटी रोड पर कांकड़शोला इलाके में रोजाना दुर्घटना घट रही है।
गोली लगने से एक की मौत
कोलकाता. पश्चिम मिदनापुर जिले के खडग़पुर में सोमवार की सुबह गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रकाश यादव (२४) है। वह खडग़पुर नगरपालिका के ९ नम्बर वार्ड का रहने वाला था। सुबह लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से निकले तो देखा कि प्रकाश लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि प्रकाश खुद का कट्टा साफ कर रहा था उसी समय गलती से चली गोली ने उसे अपना शिकार बना लिया। मामले की जांच जारी है।