scriptमिलिए उस महिला से जिसके बेटे-बहू दोनों ने जीता नोबल पुरस्कार | Meet the woman whose son-daughter-in-law won the Nobel Prize | Patrika News

मिलिए उस महिला से जिसके बेटे-बहू दोनों ने जीता नोबल पुरस्कार

locationकोलकाताPublished: Oct 14, 2019 11:24:05 pm

निर्मला बनर्जी विश्व की एक मात्र महिला बताई जा रही हैं जिनके बेटे-बहू दोनों ने नोबल पुरस्कार जीता

मिलिए उस महिला से जिसके बेटे-बहू दोनों ने जीता नोबल पुरस्कार

मिलिए उस महिला से जिसके बेटे-बहू दोनों ने जीता नोबल पुरस्कार

कोलकाता

निर्मला बनर्जी विश्व की एक मात्र महिला बताई जा रही हैं जिनके बेटे-बहू दोनों ने नोबल पुरस्कार (Nobel Prize) जीता। जी हां दक्षिण कोलकाता के हिन्दुस्तान पार्क इलाका निवासी निर्मला बनर्जी सपत्नी नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) की मां है। बेटे और बहू की इस उपलब्धि से निर्मला बनर्जी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। खुशी के मारे वह फूले नहीं समा रही है। कभी बेटे की बचपन की यादों से उनके होठों पर हंसी आ जा रही है तो कभी आंखों से खुशी के आंसू छलके जा रहे हैं।
सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंसेज में प्रोफेसर रही निर्मला बनर्जी जीवन के अंतिम पड़ाव से गुजर रही हैं। अभिजीत और उनकी पत्नी एस्थर डफलो की इस उपलब्धि ने उन्हें एक ही दिन में सुर्खियों में ला दिया। अभिजीत और उनकी पत्नी एस्थर डफलोको नोबल पुरस्कार दिए जाने की खबर मिलते ही निर्मला बनर्जी के घर मीडियाकर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया में यह खबर आने के बाद बड़ी संख्या में आम लोग भी देश का नाम रोशन करने वाले लाल को जन्म देने वाली मां के दीदार को उमड़ पड़े।
निर्मला बनर्जी कहती हैं कि उनका बेटा बचपन से तेज-तर्रार था। उन्हें बेटे पर भरोसा था। नोबल पुरस्कार जीत कर अभिजीत ने देश के साथ उनका मान बढ़ाया है। यह उनकी जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो