scriptमानसिक बीमार महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार | Mental rape of a mentally ill woman, 2 arrested | Patrika News

मानसिक बीमार महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Sep 22, 2019 02:21:00 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– रास्ते के किनारे झाडिय़ों में वह अर्धनग्न हालत में मिली। उसे बांकुड़ा सम्मेलनी अस्पताल में भर्ती कराया गया

मानसिक बीमार महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

मानसिक बीमार महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

 

बांकुड़ा . बांकुड़ा सदर थाना इलाके में झाडिय़ों से एक महिला अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में पाई गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह टहलने के लिए निकली थी। जिसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। बाद में रास्ते के किनारे झाडिय़ों में वह अर्धनग्न हालत में मिली। उसे बांकुड़ा सम्मेलनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पति ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम उत्पल घोष व प्रदीप घोष है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव मिला

बीरभूम . बीरभूम के सिउड़ी बस स्टैंड के निकट एक ब्यूटी पार्लर में शुक्रवार की रात को महिला का लटकता शव बरामद किया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात होने पर भी ब्यूटी पार्लर बन्द नहीं हुआ था। संदेह होने पर ब्यूटी पार्लर के अन्दर जाने पर पार्लर की मालकिन पंखे पर लगे फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो