script

बंगाल में पारा पहुंचा 40 के पार

locationकोलकाताPublished: Apr 27, 2019 10:34:32 pm

– कोलकाता का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा

kolkata west bengal

बंगाल में पारा पहुंचा 40 के पार

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में सूर्य आग उगलने लगा है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान हैं। बांकुड़ा, आसनसोल एवं पुरुलिया जिले में सबसे अधिक गर्मी है। शनिवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसनसोल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, बालूरघाट का 33 डिग्री, बांकुड़ा का 40.1 डिग्री, बैरकपुर का 36.3 डिग्री सेल्सियस, बहरमपुर का 33.2, बर्दवान 37.8, कैनिंग 35.6, कोंटाई 34.2, कूचबिहार 33.3 और अमूमन ठंड रहने वाली जगह दार्जिलिंग का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर जा पहुंचा है।
इसके अलावा डायमंड हार्बर का 35.2 डिग्री सेल्सियस, दीघा में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, हल्दिया में 33.8 डिग्री सेल्सियस, जलपाईगुड़ी में 34.5 डिग्री सेल्सियस और कलाइकुंडा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। कलिम्पोंग में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, दमदम में 37.1, मालदा में 34.8, मेदिनीपुर में 38, पानागढ़ में 38.2, पुरुलिया 38.2, सिलीगुड़ी 32.4, बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में 35 डिग्री सेल्सियस और हावड़ा के उलूबेरिया में 37 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर तापमान जा पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र तल पर निम्न दाब की वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस कारण गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रहीं। इससे वातावरण में उमस बनी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो