scriptकोलकाता में पारा 38.7 डिग्री , सामान्य से 5 डिग्री अधिक | Mercury in Kolkata 38.7 degrees, 5 degrees above normal | Patrika News

कोलकाता में पारा 38.7 डिग्री , सामान्य से 5 डिग्री अधिक

locationकोलकाताPublished: Jul 03, 2020 09:02:35 pm

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है…

कोलकाता में पारा 38.7 डिग्री , सामान्य से 5 डिग्री अधिक

कोलकाता में पारा 38.7 डिग्री , सामान्य से 5 डिग्री अधिक

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा उत्तर बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। शुक्रवार को दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भारी बारिश होगी। इसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात और लैंडस्लाइडिंग की आशंका व्यक्त की गई है। रविवार तक इसी तरह से बारिश होती रहेगी। हालांकि राजधानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि इलाके में फिलहाल कम बारिश होगी। इसलिए यहां तापमान भी बढ़ेगा और गर्मी से लोग बेहाल भी होंगे। शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है। बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की वजह से निम्न दाब बना हुआ है जिसके कारण कोलकाता के आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से बारिश तो हो ही रही है और तापमान भी बढ़ रहा है। बादल छाए होने की वजह से हवाएं गर्म होकर ऊपर नहीं उठ पा रही हैं जिसकी वजह से उमस हो रही है और लोग पसीने से परेशान हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो