script

दुर्गा पूजा के लिए मेट्रो की सौगात

locationकोलकाताPublished: Sep 19, 2019 02:09:38 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– घूमने के साथ ही शॉपिंग के लिए भी अतिरिक्त मेट्रो सेवा होगी उपलब्ध

दुर्गा पूजा के लिए मेट्रो की सौगात

दुर्गा पूजा के लिए मेट्रो की सौगात

कोलकाता . मेट्रो की ओर से इस बार भी दुर्गापूजा के लिए विशेष ट्रेन सेवा चालू रहेगी। इसके अतिरिक्त दुर्गा पूजा के पहले भी लोगों को शॉपिंग में सहूलियत के लिए शनिवार व रविवार को भी अतिरिक्त ट्रेन सेवा चालू रहेगी। दुर्गा पूजा के समापन के बाद लक्ष्मी पूजा तक मेट्रो अपनी सेवा लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाएगी।

यह रहेगी खास व्यवस्था
– चतुर्थी, पंचमी तथा षष्टी में 284 मेट्रो ट्रेनें चलाएंगी। सुबह 8 बजे से रात 11.10 बजे तक ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी।

– सप्तमी, अष्टमी व नवमी पर मेट्रो सेवा दोपहर एक बजे से भोर चार बजे तक चलेगी। इन दिनों में 232 मेट्रो ट्रेनें रोजाना चलेंगी।
– दशमी के दिन मेट्रो दोपहर एक बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

– एकादशी से चतुर्दशी तक मेट्रो सेवा दोपहर एक बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। कुल 236 ट्रेनें उपब्लध होंगी।
– लक्ष्मी पूजा के मौके पर मेट्रो सुबह 9 बजे से रात 9.55 बजे तक मिलेगी। इस दिन कुल 124 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी।

शॉङ्क्षपग के लिए भी विशेष प्रबंध

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पूजा के दौरान ही नहीं बल्कि खरीददारी के लिए भी मेट्रो अतिरिक्त सेवा मुहैया करवाएगा। पांच शनिवार को 284 तथा सितम्बर के दो रविवार को 154मेट्रो चलेगी। दुर्गा पूजा के पहले तीन रविवार को भी अतिरिक्त मेट्रो चलाई जाएगी। 182 मेट्रो की आवाजाही की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो