scriptन्यूटाउन में मिनी बस ने चार लिड़कियों को मारी टक्कर | Mini bus collides with four women in Newtown | Patrika News

न्यूटाउन में मिनी बस ने चार लिड़कियों को मारी टक्कर

locationकोलकाताPublished: Apr 22, 2019 04:13:22 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

शनिवार की रात को तेजी से आ रही एक मिनी बस ने रास्ते के किनारे खड़ी चार लड़कियों को टक्कर मार दी। चारों बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

kolkata west bengal

न्यूटाउन में मिनी बस ने चार लिड़कियों को मारी टक्कर

 

न्यूटाउन . विधाननगर पुलिस कमिश्नरटे के अन्तर्गत न्यूटाउन थाना इलाके में शनिवार की रात को तेजी से आ रही एक मिनी बस ने रास्ते के किनारे खड़ी चार लड़कियों को टक्कर मार दी। चारों बुरी तरह से घायल हो गई हैं। इनके नाम रुबिमा यास्मीन (20), स्वस्तिका पॉल (15), आत्रेयी विश्वास (19) तथा दीया सरकार (21) है। इनको गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बस चालक तेज गति से बस को चला रहा था। एक्शन एरिया के निकट सीई 1/ए /140 के पास चारों लड़कियां खड़ी थीं। वे बस की चपेट में आ गईं। चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।

 

काकोली घोष के वाहन को बस ने मारा धक्का

बारासात. बारासात लोकसभा की तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार डॉ.काकोली घोष दस्तीदार के वाहन को रविवार को एक अनियंत्रित बस ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह डॉ.दस्तीदार का रोड शो था। मयना में रोड शो का समापन था। उनका प्रचार वाहन बारासात हेलाबड़तल्ला से बैरकपुर की ओर जा रहा था। उसी वक्त संतुलन खोई बस ने उनकी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो