scriptमिनी धनतेरस 31 को, बाजार में बरसेगा धन | Mini Dhanteras on 31 oct. | Patrika News

मिनी धनतेरस 31 को, बाजार में बरसेगा धन

locationकोलकाताPublished: Oct 30, 2018 11:20:41 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

खरीदारी के लिए उत्तम, खरीदी हुई वस्तु शुभ फलदायी

kolkata

मिनी धनतेरस 31 को, बाजार में बरसेगा धन


महानगर : शॉपिंग मॉल, दुकानों, शोरूम तथा बाजार सजे
कोलकता. देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक तथा अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने वाले दीप पर्व दीपावली का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बाजार सज गए हैं। दीए, लडिय़ां, खिलौने, मिठाइयां व पटाखों से दुकानें पट गई हैं।
इस विशेष पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए अभी से खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार दीपावली हर वर्ग के लिए खास है। ३१ अक्टूबर को मिनी धनतेरस
पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त बना रहा है।
धनतेरस से पहले उक्त दिन पुष्य नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस दिन खरीदी हुई वस्तु शुभ फलदायी साबित हो सकती है।
इसलिए विभिन्न शॉपिंग मॉल, दुकानों, शोरूप तथा बाजार सज गए हैं। घर की सजावट के लिए बाजार में हर रेंज में उपलब्ध रंग-बिरंगी लडिय़ां घरों की सुंदरता में चार चांद लगाएंगी। बाजार में एलडी लाइट समेत अन्य कई दर्जनों वेराइटियां उपलब्ध हैं।
लगे दीयों के ढेर: दीपावली को दीप पर्व भी कहा जाता है। कुम्हारों ने मिट्टी के दीये बनाने का काम शुरू कर दिया है और कुछ स्थानों पर दीपक बाजार में आ भी गए हैं।
हालांकि चाइनीज दीयों की वजह से कुछ हद तक मिट्टी के दीयों की बिक्री कम हुई है। आधुनिक युग में विद्युत लडिय़ों की मांग बढ़ी है, लेकिन कुम्हार के घर तैयार होने वाले मिट्टी के दीये से ही घर को रोशन करने की परंपरा आज भी कायम है।
छूट का ऑफर भी: इसके अलावा महानगर में रेडिमेड कपड़ों, स्वर्णाभूषणों के साथ-साथ अन्य चीजों की खरीदारी भी होने लगी है। होलसेल विक्रेता व कुछ बड़े स्टोर संचालक भी दीपावली पर्व के मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते।
उन्होंने भी ग्राहकों को आकर्षित कर बिक्री बढ़ाने के लिए खरीद पर कई आकर्षक उपहार के साथ छूट का ऑफर भी दिया है। (कासं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो